फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: मेष राशि के जीवन में कोई नया साथी आ सकता है, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Mon, 17 Feb 2025 06:14 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Love Horoscope Today in Hindi: यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है।
विज्ञापन
1 of 13
17 फरवरी का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Love Horoscope 17 February 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।

यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है।

वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

Guru Margi 2025: वसंत पंचमी के बाद गुरु की बदलेगी चाल, इन तीन राशियों के शुरू हो सकते हैं अच्छे दिन

सुख और वैभव के दाता शुक्र हुए परम उच्च, इन राशि वालों की आर्थिक स्थिति होगी अच्छी

 
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): पति-पत्नी के बीच खुशनुमा संबंध रहेंगे। अपोजिट जेंडर वाले दोस्त के लिए आकर्षण प्रेम संबंधों में बदल सकता है। रिश्तों में धैर्य रखें। पार्टनर से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग के मौके मिलेंगे। गिफ्ट लेने-देने से संबंधों में नजदीकी आएगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। साथी के प्रति स्नेह और विश्वास बढ़ेगा।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अविवाहित लोगों के लिए प्रेम प्रस्ताव आ सकते हैं। पुराने मतभेद सुलझेंगे। सिंगल लोग नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं। भावनाएं संतुलित रखें।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अविवाहित व्यक्तियों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आने से परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। परिवार के साथ डिनर या मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम बनेगा।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):रिश्तों में नयापन महसूस होगा। आपसी समझ बढ़ेगी। प्रेम प्रस्ताव स्वीकार करने का सही समय है। पुराने मतभेद खत्म होंगे। शादीशुदा लोगों के लिए भावनात्मक संतुलन जरूरी रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): पारिवारिक मामलों को शांति से निपटाएं। विवाद से माहौल और बिगड़ सकता है। प्रेम संबंधों में समय खराब न करें। रिश्तों में संदेह बढ़ सकता है। पार्टनर की भावनाओं को ठीक से समझें। 

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): पुराने प्रेमी से मुलाकात हो सकती है। लव लाइफ में स्पष्टता रखना जरूरी है। छुपी बातें सामने आ सकती हैं। पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात होने से खुशी मिलेगी।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): शादीशुदा लोगों के बीच प्रेम संबंध मजबूत रहेगा। बीते रिश्ते फिर जुड़ सकते हैं। पुराने प्रेमी से मुलाकात की संभावना है। रिश्ते में मासूमियत और भावनात्मक गहराई बढ़ेगी।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):  किसी से पहली नजर का प्यार हो सकता है। शादीशुदा लोग यादों में खोए रहेंगे। छोटी सी बात को लेकर जीवन साथी से गलतफहमी हो सकती है। आपसी विचार-विमर्श से इसे आसानी से सुलझाया जा सकता है।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): रिश्ते में रोमांच और मस्ती रहेगी। सिंगल लोगों को नए रिश्ते की शुरुआत का मौका मिलेगा। खास दोस्त से प्रेम संबंध बन सकते हैं। शादीशुदा जोड़ों के लिए खुशियों का समय है।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात के मौके मिलेंगे। नए रिश्ते बनेंगे। लॉन्ग-डिस्टेंस रिलेशनशिप में मजबूती आएगी।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): पार्टनर के साथ भविष्य की प्लानिंग होगी। सिंगल लोगों को किसी अनपेक्षित व्यक्ति से कनेक्शन महसूस होगा। परिवार वालों के आपसी सामंजस्य से सुखद माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें