फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: मेष, वृषभ और तुला राशि वालों का दांपत्य जीवन रहेगा मधुर, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Sun, 16 Feb 2025 06:21 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Love Horoscope Today in Hindi: यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है।
विज्ञापन
1 of 13
16 फरवरी का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Love Horoscope 16 February 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।

यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है।

वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

Guru Margi 2025: वसंत पंचमी के बाद गुरु की बदलेगी चाल, इन तीन राशियों के शुरू हो सकते हैं अच्छे दिन

सुख और वैभव के दाता शुक्र हुए परम उच्च, इन राशि वालों की आर्थिक स्थिति होगी अच्छी

विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों में लव पार्टनर के साथ चल रही अनबन दूर होगी। सकारात्मक सोच और आकर्षक व्यक्तित्व आपको प्रेम में सफलता दिला सकता है।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):लव लाइफ में रोमांच बढ़ेगा। साथी से खुलकर बातचीत करें। अपने रिश्ते को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं। सिंगल लोग किसी खास इंसान से मिल सकते हैं। 

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): दांपत्य जीवन में छोटी-मोटी समस्याएं हो सकती हैं। ये परेशानियां समय रहते हल भी हो जाएंगी। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। रिश्तों में उत्साह रखें और जल्दबाजी करने से बचें।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): रिश्ते में ताजगी लाने के लिए कुछ नया करें। साथी के साथ रोमांचक गतिविधियां प्लान करें। आप सिंगल हैं तो नए व्यक्ति के साथ जुड़ने की संभावना है।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): पति-पत्नी में खुशनुमा संबंध रहेंगे। लव पार्टनर के साथ मनोरंजक प्रोग्राम बनाएं। लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। संबंधों में खुलापन और ईमानदारी रखें।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): रिश्तों में नई शुरुआत का संकेत है। साथी से रोमांचक बातचीत करें। अपने रिश्ते को नए स्तर पर ले जाने का प्रयास करें। सिंगल लोग विशेष व्यक्ति से आकर्षित हो सकते हैं।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): जीवनसाथी का आत्मविश्वास और सहयोग आपका मनोबल बनाकर रखेगा। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात का अवसर मिलेगा। जल्दबाजी न करें। प्रेम जीवन में स्पष्टता रखने की कोशिश करें।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): रिश्तों में असमंजस की स्थिति हो सकती है। साथी की भावनाओं को समझने के लिए खुले दिल से बातचीत करें। सिंगल लोग नए व्यक्ति के प्रति आकर्षण महसूस कर सकते हैं। 

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। प्रेम संबंधों में स्थिरता रखें। कुछ अलगाव जैसी स्थिति बन सकती है। पार्टनर के साथ खुलकर विचार साझा करने का समय है।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):रिश्तों में स्थिरता और साझेदारी बढ़ेगी। साथी से मिलकर भविष्य की योजनाएं बनाएं। सिंगल लोग किसी इवेंट में खास व्यक्ति से मिल सकते हैं।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): पति-पत्नी के संबंधों में टकराव हो सकता है। इसका असर पारिवारिक व्यवस्था पर भी पड़ सकता है। व्यर्थ के प्रेम संबंधों से दूर रहें। साथी के लिए धैर्य और समझ जरूरी होगी।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): रिश्तों में अस्थिरता महसूस हो सकती है। पुराने विवाद दोबारा उभर सकते हैं। ईमानदार बातचीत से मुद्दों का समाधान करें। सिंगल लोग नए रिश्ते की शुरुआत से पहले सावधान रहें। 


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें