फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 15 June : मेष और वृश्चिक राशि वालों का प्रेम जीवन मधुर रहेगा, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Sun, 15 Jun 2025 06:47 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Love Horoscope Today 15 June 2025 in Hindi: यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा
विज्ञापन
1 of 13
15 जून का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Love Horoscope 15 June 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।

Mangal Gochar: जून में होगा मंगल का सिंह राशि में गोचर, जानें 12 राशियों पर इसका प्रभाव

यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। आइए जानते हैं, क्या कहता है आज का लव राशिफल आपकी राशि के लिए...

Numerology: मूलांक 7 वाले जातकों के लिए सबसे अच्छे जीवनसाथी साबित होते हैं इन तारीखों को जन्मे लोग

विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आपके प्रेम जीवन में स्थिरता और मधुरता बनी रहेगी। परिवार और प्रेमी के बीच तालमेल अच्छा रहेगा। आपसी समझ बढ़ने से रिश्तों में मिठास आएगी। छोटे-छोटे उपहार या साथ बिताया समय रिश्तों को और मजबूत करेगा।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आपके प्रेम जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आएगी। साथी के साथ संबंधों में मजबूती आएगी और आप दोनों मिलकर भविष्य की योजना बना सकेंगे। जो सिंगल हैं, उन्हें नया प्यार मिलने के मजबूत संकेत मिलेंगे। रोमांस के लिए यह समय शुभ है।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):  इस समय आपका प्रेम संबंध मजबूत होगा और आपसी विश्वास गहरा होगा। पार्टनर के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे भावनात्मक जुड़ाव और बढ़ेगा। सिंगल जातकों को नए प्यार के संकेत मिल सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): करियर और प्यार दोनों में सफलता के योग हैं। आपके रिश्ते में स्थिरता आएगी और नए रिश्ते बनने की संभावना भी है। अपने दिल की बात खुलकर साझा करें।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आपके प्रेम जीवन में स्थिरता और मधुरता बनी रहेगी। परिवार और प्रेमी के बीच तालमेल अच्छा रहेगा। आपसी समझ बढ़ने से रिश्तों में मिठास आएगी। छोटे-छोटे उपहार या साथ बिताया समय रिश्तों को और मजबूत करेगा।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज आपका प्रेम जीवन गहराई और भावनात्मक जुड़ाव से भरपूर रहेगा। पुराने मतभेद दूर होंगे और आपसी समझ बढ़ेगी। रोमांटिक पल खास रहेंगे, जिससे आपका रिश्ता और मजबूत होगा।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): रिश्तों में कुछ सतर्कता आवश्यक है। अपने विचारों को संयम से व्यक्त करें और साथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। जल्दबाजी या विवाद से बचें। नए रिश्तों में सावधानी जरूरी है, लेकिन पुराने रिश्ते मजबूत होंगे।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आपके प्रेम संबंधों में मिठास और प्रेम बढ़ेगा। साथी के साथ अच्छा समय बिताने के लिए अवसर मिलेंगे। सिंगल जातकों के लिए नए रिश्ते बनने की संभावना प्रबल है। रिश्तों में विश्वास और समझदारी बढ़ेगी।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज आपका प्रेम जीवन गहराई और भावनात्मक जुड़ाव से भरपूर रहेगा। पुराने मतभेद दूर होंगे और आपसी समझ बढ़ेगी। रोमांटिक पल खास रहेंगे, जिससे आपका रिश्ता और मजबूत होगा।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव के योग हैं। यात्रा या नए अनुभव रिश्तों को और मजबूत बनाएंगे। सिंगल जातकों के लिए नए रिश्ते का अवसर है। आपका भाग्य प्रेम में साथ देगा और रिश्तों में स्थिरता आएगी।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): रिश्तों में स्थिरता और समझदारी बनी रहेगी। कार्य में व्यस्तता के बावजूद साथी का सहयोग मिलेगा। परिवार से प्रेम और समर्थन का अनुभव होगा, जिससे आपके रिश्ते मजबूत होंगे।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): प्रेम में नए अवसर बनेंगे और साथी के साथ खुलकर बातें होंगी। सिंगल जातकों के लिए रोमांटिक संभावनाएं प्रबल होंगी। आपके रिश्ते में विश्वास और समझ बढ़ेगी, जिससे संबंधों में मिठास आएगी।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें