फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: मकर राशि वालों का प्रेम जीवन अनुकूल रहेगा, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Sat, 15 Feb 2025 06:44 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Love Horoscope Today in Hindi: यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है।
विज्ञापन
1 of 13
15 फरवरी का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Love Horoscope 15 February 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।

यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है।

वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

Guru Margi 2025: वसंत पंचमी के बाद गुरु की बदलेगी चाल, इन तीन राशियों के शुरू हो सकते हैं अच्छे दिन

सुख और वैभव के दाता शुक्र हुए परम उच्च, इन राशि वालों की आर्थिक स्थिति होगी अच्छी
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): समय की कमी के कारण परिवार के साथ अच्छा समय नहीं बीता पाएंगे। घर की व्यवस्था अच्छी रहेगी। जीवन साथी का पूरा सहयोग रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आप दोनों के बीच बहुत अच्छी अंडरस्टैंडिंग रहेगी। सिंगल लोग नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं। किसी से गहरा भावनात्मक जुड़ाव होगा।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): पारिवारिक वातावरण में तनाव उत्पन्न हो सकता है। आपसी बातचीत से परिस्थितियों को संभालने की कोशिश करें। व्यर्थ के प्रेम संबंधों से दूर रहें।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अपने पुराने समय की खुशियों और यादों को ताजा करेंगे। हमसफर के साथ घूमने जा सकते हैं। सिंगल लोग पुराने दोस्त को शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):विवाहित संबंधों में अच्छा सामंजस्य रहेगा। घर में सकारात्मक माहौल बनेगा। दोस्तों के साथ खुशनुमा समय बीतेगा।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आपके संबंधों में तालमेल बढ़ेगा। अपने बंधन को और मजबूत कर सकते हैं। विवाह योग्य लोगों को पार्टनर मिल सकता है। प्रेम में नई शुरुआत के लिए अच्छा समय है।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): घर का माहौल सुखद रहेगा। परिवार के साथ पिकनिक या डिनर पर जाने का मौका मिल सकता है। अच्छे पार्टनर के रूप में आगे बढ़ेंगे।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): किसी की याद बहुत परेशान कर सकती है। किसी कारण से रिश्ते में दूरियां बढ़ सकती है। ये दूरियां थोड़े समय के लिए ही रहेंगी। सिंगल लोग रिश्ते में नयापन लाएंगे। 

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):घर की व्यवस्था बनाए रखने में सामंजस्य होना बहुत जरूरी है। लव प्रपोजल रखना चाहते हैं, तो सफलता मिलेगी।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): प्रेम जीवन में अनुकूलता रहेगी। पार्टनर आपको ज्वेलरी गिफ्ट कर सकता है। मन बहुत खुश होगा। रिश्ते को मजबूत करते हुए एकसाथ आगे बढ़ाने की कसमें खाएंगे।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): पति-पत्नी के बीच भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। जल्दबाजी करने से बचें।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): रिश्तों में कम्युनिकेशन गैप हो सकता है। इससे गलतफहमी हो सकती है। खुले दिल से बातचीत करें। सभी मुद्दों को सुलझाने की कोशिश करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें