फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 14 June: मेष और वृश्चिक राशि वालों को रिश्तों में बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें लव राशिफल

Sun, 14 Jun 2026 12:09 AM IST
Shweta Singh ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Love Horoscope 14 June 2026: 14 जून का लव राशिफल पढ़ें। जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के प्रेम जीवन, रिश्तों, वैवाहिक संबंधों और लव लाइफ पर ग्रह-नक्षत्रों का क्या प्रभाव रहेगा।
विज्ञापन
1 of 13
14 जून का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Love Rashifal 14 June 2026: 14 जून, रविवार को ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है, जिसे दर्श अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अमावस्या का दिन आत्मचिंतन, भावनात्मक संतुलन और रिश्तों को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। आज रोहिणी और मृगशिरा नक्षत्र का प्रभाव प्रेम संबंधों में संवेदनशीलता, आकर्षण और संवाद को बढ़ा सकता है। वहीं धृति योग कुछ राशियों के प्रेम जीवन में स्थिरता और मधुरता लेकर आएगा। जो लोग अपने दिल की बात कहना चाहते हैं, उनके लिए भी दिन खास साबित हो सकता है। आइए जानते हैं 14 जून का लव राशिफल और समझते हैं कि आज का दिन आपकी लव लाइफ, रिश्तों और वैवाहिक जीवन के लिए क्या संकेत लेकर आया है।
जुलाई में बृहस्पति-शुक्र की विशेष युति से खुलेंगे सफलता के द्वार, इन 4 राशियों पर होगी धन और सौभाग्य की बरसात
Mars Transit On Surya Grahan: सूर्य ग्रहण के दिन मंगल करेंगे गोचर, इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान
विज्ञापन

2 of 13
14 जून का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज किसी खास व्यक्ति के संकेत आपके मन में हलचल पैदा कर सकते हैं, लेकिन अपनी भावनाएं जाहिर करने में झिझक महसूस होगी। प्रेम संबंधों में छोटी-सी बात विवाद का कारण बन सकती है। विवाहित जातक परिवार या रिश्तेदारी में किसी कार्यक्रम में शामिल होने की योजना बना सकते हैं।

विज्ञापन

3 of 13
14 जून का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
प्रेम और दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। साथी के साथ बिताए गए पल मन को सुकून देंगे। अविवाहित लोगों के लिए दिन सकारात्मक रहेगा और उनका मूड पूरे दिन अच्छा बना रहेगा।

4 of 13
14 जून का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
रिश्तों में संतुलन बनाए रखने की जरूरत है। किसी बात को लेकर गलतफहमी बनने की आशंका है, इसलिए संवाद स्पष्ट रखें। सिंगल जातकों की किसी पुराने प्रेमी या प्रेमिका से अचानक मुलाकात हो सकती है।

विज्ञापन

5 of 13
14 जून का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
आज आप अपने रिश्ते में नई ताजगी लाने का प्रयास करेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने या छोटा ट्रिप प्लान हो सकता है। अविवाहित लोग अपने पसंदीदा व्यक्ति का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश में लगे रहेंगे।

विज्ञापन

6 of 13
14 जून का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
साथी के साथ बिताया गया समय आपको खुशी और आत्मविश्वास देगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ सकती हैं। सिंगल जातक अपने क्रश के प्रति विशेष आकर्षण महसूस करेंगे।

विज्ञापन

7 of 13
14 जून का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिताने का अवसर मिलेगा। आपका व्यक्तित्व और आकर्षण साथी को प्रभावित करेगा। अविवाहित लोग अपनी भावनाओं को सामने रखने की हिम्मत जुटा सकते हैं।

8 of 13
14 जून का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
दांपत्य जीवन में व्यस्तता के बावजूद एक-दूसरे के लिए समय निकालेंगे। प्रेम संबंध में रहने वालों को रिश्ते को नया नाम देने का प्रस्ताव मिल सकता है। सिंगल लोग पुराने प्रेम को याद करते नजर आएंगे।

9 of 13
14 जून का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)
प्रेम जीवन में सावधानी बरतें, क्योंकि किसी बात को लेकर भरोसा टूट सकता है। साथी के साथ खुलकर बातचीत करना बेहतर रहेगा। अविवाहित जातकों को जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचना चाहिए।

10 of 13
14 जून का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
साथी आपके लिए कुछ खास कर सकता है, जिससे रिश्ते में रोमांस बढ़ेगा। सिंगल लोगों के मन में किसी खास व्यक्ति के प्रति भावनाएं फिर से जाग सकती हैं। दिन प्रेम के लिहाज से उत्साहपूर्ण रहेगा।

11 of 13
14 जून का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
कोई सरप्राइज या उपहार रिश्ते में नई ऊर्जा भर सकता है। प्रेमी जोड़ों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। अविवाहित लोग अपने पसंदीदा व्यक्ति को प्रभावित करने के लिए नई योजना बना सकते हैं।

12 of 13
14 जून का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
रिश्तों से जुड़े मामलों में धैर्य और समझदारी से काम लें। किसी की कही बात पर तुरंत विश्वास करने से बचें। सिंगल जातकों का मन नए लोगों की ओर आकर्षित हो सकता है।

विज्ञापन

13 of 13
14 जून का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
साथी के साथ बिताया गया समय रिश्ते को और मजबूत बनाएगा। नए प्रेमी जोड़े कहीं घूमने या डेट पर जाने का प्लान बना सकते हैं। अविवाहित लोगों को बातचीत में संयम और सोच-समझकर शब्दों का प्रयोग करना चाहिए।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें