फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 09 May : वृषभ राशि वालों का प्रेम जीवन संतुलित रहेगा, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Fri, 09 May 2025 06:31 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा
विज्ञापन
1 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Love Horoscope 09 May 2025 in Hindi: 9 मई 2024 को प्यार के मामलों में दिन कई राशियों के लिए खुशनुमा रहेगा। रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी और सिंगल लोगों को नए प्रस्ताव मिल सकते हैं।  ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।

Numerology: इन चार मूलांक वालों का मई माह में शुरू होगा अच्छा समय, हर क्षेत्र में मिलेगी तरक्की

यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। आइए जानते हैं, क्या कहता है आज का लव राशिफल आपकी राशि के लिए...

Vyatipat Yoga: सूर्य-चंद्र के दुर्लभ व्यतिपात योग से प्रभावित होंगी ये राशियां, करियर पर पड़ेगा सीधा असर

विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन प्रेम में थोड़ी सी उलझन लेकर आएगा। आपकी और आपके पार्टनर की भावनाएं एक-दूसरे से मेल नहीं खा रही हो सकती हैं, लेकिन यदि आप एक-दूसरे से खुलकर बात करेंगे, तो हालात सुधर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): प्रेम जीवन में आज संतुलन रहेगा। आप अपने पार्टनर के साथ एक सुकून भरा दिन बिता सकते हैं। पुराने रिश्ते में कोई कड़वाहट थी तो वह आज दूर हो सकती है।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आपके प्रेम संबंधों में आज नयापन और रोमांस का अनुभव होगा। पार्टनर के साथ नए अनुभव और विचार साझा करने का समय है। सिंगल लोग नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज का दिन आपके प्रेम जीवन में अच्छे बदलाव लेकर आएगा। अगर किसी मुद्दे को लेकर तनाव था, तो वह खत्म होगा। अपने पार्टनर के साथ खुलकर बात करें।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): प्रेम जीवन में थोड़ा तनाव हो सकता है, लेकिन सही संवाद से आप यह सब हल कर सकते हैं। सिंगल लोग किसी पुराने दोस्त से अपने जज़्बातों का इज़हार कर सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज के दिन रिश्ते में थोड़ी सी दूरी महसूस हो सकती है, लेकिन यदि आप समझदारी से काम लेंगे, तो स्थिति बेहतर हो जाएगी। पार्टनर से अपनी भावनाओं को सही तरीके से व्यक्त करें।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): प्रेम संबंधों में स्थिरता और शांति रहेगी। आप और आपके पार्टनर के बीच आज समझदारी बढ़ेगी। किसी पुराने रिश्ते में भी सुधार हो सकता है।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज रिश्ते में थोड़ी सी अनबन हो सकती है, लेकिन प्यार और समझ से इसे सुलझाया जा सकता है। सिंगल लोग किसी नए व्यक्ति से आकर्षित हो सकते हैं, लेकिन जल्दीबाजी से बचें।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आपके प्रेम जीवन में रोमांस और उत्साह रहेगा। पार्टनर के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा, और सिंगल लोग नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं। पुराने रिश्तों में भी नयापन आ सकता है।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज का दिन थोड़ी सी असमंजस पैदा कर सकता है। रिश्ते में स्पष्टता लाने के लिए आपको अपने पार्टनर से खुलकर बात करनी होगी। सिंगल लोग किसी से भावनात्मक रूप से जुड़ सकते हैं।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज का दिन प्रेम के मामले में स्थिर रहेगा। पुराने रिश्ते में भी थोड़ी दूरी हो सकती है, लेकिन अगर आप धैर्य और समझ से काम लेंगे, तो स्थिति बेहतर होगी।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): प्रेम जीवन में आज खुशियां और रोमांस रहेगा। आप अपने पार्टनर के साथ अच्छे पल बिता सकते हैं। सिंगल लोग किसी आकर्षक व्यक्ति से मिल सकते हैं और संबंध विकसित हो सकते हैं।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें