Love Horoscope Today 09 June 2025 in Hindi: यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा
Love Horoscope 09 June 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। आइए जानते हैं, क्या कहता है आज का लव राशिफल आपकी राशि के लिए...
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): अगर आपके रिश्ते में कोई अनबन चल रही है, तो साथी के साथ मिलकर उसका समाधान करें। सिंगल लोगों के लिए ये समय बेहद शुभ है। यदि किसी से मन की बात कहने का मौका मिले तो अवश्य कह दें।
विज्ञापन
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। आपको लव पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिलेगा। लव पार्टनर के साथ डिनर पर जाएंगे, जहां कुछ रोमांटिक माहौल बनेगा।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): सिंगल लोगों को किसी नए साथ की प्राप्ति होगी। दिल की बातों को बताने के लिए आज का दिन सबसे शुभ है। वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों में प्यार बना रहेगा। परिवार के लोग आपके रिश्ते की तारीफ करेंगे।
विज्ञापन
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज आप अपने पार्टनर को प्रभावित करने के लिए किसी पार्टी का आयोजन करेंगे। उन्हें खुश करने के लिए कोई उपहार देंगे। सिंगल लोगों को अभी और इंतजार करना होगा। इसके बाद ही आपके सितारे चमकेंगे।
विज्ञापन
6 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आपके रोमांस की गाडी रफ़्तार पकड़ने वाली है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता समय के साथ और मजबूत होगा। आपका क्रश आज आपसे बात करेगा, जिसके बाद से मन प्रसन्न होगा। काम को लेकर खास दोस्त से मुलाकात होगी।
विज्ञापन
7 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): यदि वैवाहिक जीवन में समस्याएं चल रही थी, तो वह अब समाप्त होगी। आप जीवनसाथी के और अपने दिनचर्या में बदलाव करें। सिंगल लोगों के लिए जीवन में किसी नए मेहमान का आगमन होगा।
8 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): यह समय मनोरंजन, आनंद और रोमांस से भरपूर है। यदि किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेना हो, तो खास मित्र को अवश्य शामिल करें। किसी से मन की बात कहने के लिए समय बेहद शुभ रहेगा।
9 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज लोगों से मिलते समय थोड़ा ध्यान रखें क्योंकि कोई खास आपको ठेस पहुंचा सकता है। किसी पुरानी गलती के कारण साथी से बहस हो सकती है। इसलिए वाणी का ध्यान रखें।
10 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): अचानक टूटा रिश्ता आपको परेशान कर सकता है। परिवार के सदस्य भी आपकी परेशानी से तनाव में आ सकते हैं। किसी खास मित्र से बात होगी, जिससे मन हल्का होगा।
11 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): किसी नए काम की शुरुआत साथी के साथ होगी, जिससे लाभ अवश्य मिलेगा। सिंगल लोगों के जीवन में किसी खास व्यक्ति की एंट्री होगी। इस दौरान आपका मन पूरी तरह से प्रसन्न रहेगा।
12 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): लव पार्टनर के साथ भविष्य के लिए प्लानिंग करेंगे। घरेलू कामों में आपका ध्यान अधिक रहेगा जिस कारण साथी पर कम ध्यान जाएगा। यदि कोई नया रिश्ता बना है, तो उसमें पूरी तरह से समर्पित रहें।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आपका पार्टनर आपके जीवन का अहम हिस्सा है, जिस पर आपको हमेशा विश्वास करना चाहिए। किसी भी निर्णय से पहले साथी के साथ सलाह मश्वरा जरूर कर लें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।