फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 09 January: वृषभ और कर्क राशि वालों का जीवनसाथी से हो सकता है झगड़ा, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Thu, 09 Jan 2025 08:10 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Love Horoscope Today in Hindi: यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। 
विज्ञापन
1 of 13
09 जनवरी का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Love Horoscope 09 January 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। 

यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है।

वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..

Love Rashifal 2025: साल 2025 में कैसा रहेगा आपका प्रेम और वैवाहिक जीवन? जानें मेष से लेकर मीन तक का राशिफल

विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): विवाह या सगाई योग बन रहा है। प्रेमी जोड़ों के लिए दिन अच्छा है। रोमांस का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के लिए प्रगतिशील दिन है। आज प्रेमी के ऊपर खर्चा कर सकते हैं। अचानक गिफ्ट मिल सकता है। विवाहित लोगों को अपने मित्रों से लाभ हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): घर परिवार के कारण पति—पत्नी में झगड़ा हो सकता है। आपसी तालमेल बिगड़ सकता है। प्रयास करें कि घर में आपसी प्रेम बना रहे। जीवनसाथी को अचानक धन लाभ हो सकता है। सोशल मीडिया पर ज्यादा जुड़ाव रहेगा।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): लव रिलेशन में विश्वास और प्रेम बढ़ेगा। प्रेमी से अचानक कोई खबर मिल सकती है। जीवनसाथी पर विश्वास बनाए रखें। आपकी अविश्वास की भावना बढ़ते हुए रिश्तों पर रोक लगा सकती है। प्रेमियों के लिए दिन उत्तम है। प्रेम विवाह की संभावना बन रही है।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): विवाहित लोगों के बीच अनबन की आशंका है। विदेश से रिश्ता आ सकता है। यात्राएं ज्यादा होंगी। नए लोगों से मिलना होगा और नए रिश्ते भी बनेंगे। लेकिन नए संबंध बनाते समय सावधान रहें। आपको आज कोई बहुत ज्यादा पसंद भी आ सकता है। जिसके साथ आपकी दोस्ती लंबी चलेगी।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):लव पार्टनर पर अनावश्यक खर्चे होंगे। युवक अपने रिश्तों में ताजगी लाने के लिये रोचक विकल्पों के बारे में सोच सकते हैं। प्यार भरी बात आपसी तकरार को कम करेगी।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): नए प्रेम संबंधों की शुरुआत जीवन में खुशियां लाएंगी। माता का सहयोग आपके टूटते हुए रिश्तों में सुदृढ़ता लाएगी। किसी भी छोटी बात के कारण प्रेमी या जीवनसाथी के साथ लड़ाई हो सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छा व्यवहार करें, तभी रिश्तों में अनुकूलता आ पाएगी।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज आपको पहली नजर में प्यार हो सकता है। आज काफी एक्साइटमेंट भरा दिन रहेगा। विवाहित जोड़ों के लिए दिन उमंगों भरा रहेगा। आप अपनी बात सोशल मीडिया के जरिए कह डालें। यदि आप आज शरमाते हैं तो आप को पछताना पड़ सकता है।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): व्यस्तता के कारण अपने लव पार्टनर को समय नहीं दे पाएंगे। विवाहित जोड़ों के बीच कुछ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। आपसी समझदारी दांपत्य जीवन की मधुरता बढ़ाएगी। विवाह के इच्छुक जातकों को कुछेक मुश्किलें आ सकती हैं।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज रोमांचक और रोमांस से भरा दिन है। लव पार्टनर के साथ अद्भुत पल बिताएंगे। आप अपने साथी को इंप्रेस करने की कोशिश करेंगे। शादी के लिए उसे अपने परिवार से मिला सकते हैं। आपके आकर्षण और व्यक्तित्व का लोग लोहा मानेंगे।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आप विवाह से दूर रहना चाहते हैं, लेकिन माता के सामने एक न चलेगी शादी तय हो सकती है। मन आज उदास रहेगा। धन का व्यय अधिक होगा। आप अपनी क्षमता का सही सद्पयोग करें। लव रिलेशन में कार्यवश दूरियां आ सकती हैं।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): एक से अधिक प्रेम संबंध आपको परेशानी में डाल सकती है। लव पार्टनर आप पर शक कर सकता है। वह आपसे आज अधिक मांग कर सकता है। खूबसूरत लगने के लिए आप कुछ भी करेंगे। ससुराल पक्ष के कारण अनबन हो सकती है।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): कार्य में व्यस्तता के कारण आप अपने प्रेमी को समय नहीं दे पाएंगे। बातों को बर्दाश्त नहीं करने के कारण प्रेमी से झगड़ा हो सकता है। इस समय जरूरत है शांत रहने की। सचेत रहें आपका ब्रेक भी हो सकता है। आज आपको महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ेंगे।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें