फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: वृषभ और कर्क राशिवालों के प्रेम जीवन में आ सकती है परेशानी, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Thu, 06 Feb 2025 06:55 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Love Horoscope Today in Hindi: यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है।
विज्ञापन
1 of 13
06 फरवरी का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Love Horoscope 06 February 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।

यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है।

वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

Guru Margi 2025: वसंत पंचमी के बाद गुरु की बदलेगी चाल, इन तीन राशियों के शुरू हो सकते हैं अच्छे दिन

सुख और वैभव के दाता शुक्र हुए परम उच्च, इन राशि वालों की आर्थिक स्थिति होगी अच्छी
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): दांपत्य जीवन में खुशियों भरा दिन रहेगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिताएंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज सामान्य नतीजे मिलेंगे। आप का प्रिय कुछ अच्छी बातें करेगा और कोई काम की सलाह भी दे सकता है।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):  प्रेम जीवन में कुछ समस्या रह सकती है। परिवार वालों का दबाव इसके पीछे कारण बन सकता है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशी देगा। आपका मन अपने जीवनसाथी के प्रति आकर्षित होगा।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): प्रेम जीवन के लिहाज से दिन काफी अनुकूल है परिवार का वातावरण थोड़ा परेशानी जनक हो सकता है जिसमें ससुराल पक्ष का योगदान भी होगा।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):  प्रेम जीवन के लिए दिन अनुकूल नहीं है। इसलिए थोड़ा समझदारी से काम लें। दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है लेकिन फिर भी जीवनसाथी अपनी तरफ से आप को प्रसन्न रखने की कोशिश करेगा।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):  प्रेम जीवन के लिए दिन कमजोर है। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया रहेगा और जीवनसाथी को कहीं घुमाने लेकर जाएंगे। 
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में दिनमान अच्छा है। जीवन साथी कुछ अच्छी बात बताएगा, जो आपके बड़ी काम आएगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): दांपत्य जीवन के लिए भी दिन थोड़ा सा कमजोर है सकता है। प्रेम जीवन के हिसाब से देखा जाए तो आपका प्रिय आपसे कोई ऐसी बात कहेगा जो आपके दिल को छू लेगी। 

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):  प्रेम जीवन में खुशी भरने के लिए आपको  खुद ही कोशिश करनी पड़ेगी। यदि आप शादीशुदा हैं तो दांपत्य जीवन सामान्य तौर पर बीतेगा और संतान की ओर से सुखद समाचार प्राप्त होंगे।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव की काली छाया आ सकती है, सावधानी रखें। प्रेम जीवन बिता रहे लोग निश्चिंत रहें और अपने प्रिय के बारे में घर वालों को बताएं।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में थोड़ी तनाव की स्थितियां जन्म लेंगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा, फिर भी जल्दबाजी में आकर कोई बात ना करें, नहीं तो लड़ाई हो सकती है।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। आप शादी के बारे में सोचेंगे। जो लोग पहले से शादीशुदा हैं, उनके गृहस्थ जीवन के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन प्रेम से भरा रहेगा और प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को अपने दिल में चल रही बातों को अपने प्रिय से शेयर करना अच्छा रहेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें