फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 05 June: मिथुन राशि वालों के रिश्तों में उतार चढ़ाव बना रहेगा, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Thu, 05 Jun 2025 06:31 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Love Horoscope Today 05 June 2025 in Hindi: यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा
विज्ञापन
1 of 13
5 जून का लव राशिफल - फोटो : amarujala
Love Horoscope 05 June 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।

Mangal Gochar: जून में होगा मंगल का सिंह राशि में गोचर, जानें 12 राशियों पर इसका प्रभाव

यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। आइए जानते हैं, क्या कहता है आज का लव राशिफल आपकी राशि के लिए...

Numerology: मूलांक 7 वाले जातकों के लिए सबसे अच्छे जीवनसाथी साबित होते हैं इन तारीखों को जन्मे लोग

विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन रोमांटिक दृष्टि से मिश्रित रहेगा। साथी के साथ छोटी-मोटी बहस हो सकती है, लेकिन आपसी समझ से स्थिति सामान्य हो जाएगी। सिंगल जातकों के लिए नए रिश्ते की शुरुआत के संकेत हैं, लेकिन जल्दबाजी से बचें।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): प्रेम संबंधों में स्थिरता और सामंजस्य रहेगा। साथी के साथ समय बिताने से रिश्ते में और गहराई आएगी। सिंगल जातकों के लिए किसी पुराने मित्र से प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज का दिन प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। साथी से अनावश्यक बहस से बचें। सिंगल जातकों के लिए नए प्रेम संबंधों की शुरुआत के संकेत हैं, लेकिन सतर्क रहें।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): रिलेशनशिप में सामंजस्य और समझ बढ़ेगी। यदि हाल ही में किसी से ब्रेकअप हुआ है, तो आज नए प्रेम संबंध की शुरुआत हो सकती है। विवाहित जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): प्रेम संबंधों में सकारात्मक बदलाव आएंगे। सिंगल जातकों के लिए नए रिश्ते की शुरुआत के संकेत हैं। विवाहित जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा, लेकिन साथी के साथ समय बिताना फायदेमंद होगा।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए रोमांटिक दृष्टि से अच्छा रहेगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में अपने सच्चे प्यार से मुलाकात हो सकती है। एक-दूसरे के साथ आनंद के पल बिता पाएंगे। न्यूली मैरिड कपल्स के बीच मतभेद हो सकते हैं, लेकिन आपसी समझ से स्थिति सुधर सकती है।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):यह समय अपने प्यार को प्रपोज़ करने के लिए सबसे अच्छा है। नए रिश्ते की शुरुआत से आपको प्यार का अहसास होगा। न्यूली मैरिड कपल्स रोमांटिक समय बिता सकते हैं। जिन लड़कियों की उम्र शादी के लायक हो गई है, जल्द ही उनका रिश्ता पक्का हो सकता है।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): बिना हिचकिचाहट के अपने पार्टनर से अपने दिल की बात कहें। इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा। जीवन में आए नए व्यक्ति की ओर सकारात्मक रुख लेकर आगे बढ़ें। सिंगल लड़कियों को उनका बचपन का दोस्त प्रपोज़ कर सकता है।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): काम की जिम्मेदारियों और रोमांटिक जीवन में टकराव हो सकता है। दोनों जगह ही आप बराबर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं, जिसके चलते आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जिन लोगों की अगले माह शादी होने वाली है, वह पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):लव लाइफ में आ रही एक के बाद एक परेशानियों से जल्द ही छुटकारा मिल सकता है। शाम में जीवनसाथी के साथ यादगार पल बिता सकते हैं। जो लोग पिछले एक साल से रिलेशनशिप में हैं, उनका ब्रेकअप हो सकता है। 

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): अपने जीवनसाथी की जिंदगी अपने हिसाब से चलाने की कोशिश न करें। उनकी इच्छाओं को भी महत्व दें, नहीं तो भविष्य में आपकी इस आदत की वजह से आपका तलाक भी हो सकता है। सिंगल लड़कों के जीवन में पुनः प्यार का आगमन हो सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आपका साथी लव लाइफ में आ रही कठिनाइयों के लिए आपको दोष दे सकता है, बिना ये सोचे कि इससे आप पर क्या बीत रही है। आप एक अलग दिशा में बढ़ने की तैयारी करेंगे। माता-पिता की लड़ाई हो सकती है, जिससे घर में तनाव का माहौल बना रहेगा।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें