फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: मेष और सिंह राशि वालों पाने जीवनसाथी के लिए समर्पित रहेंगे, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Tue, 04 Feb 2025 06:52 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Love Horoscope Today in Hindi: यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है।
विज्ञापन
1 of 13
04 फरवरी का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Love Horoscope 03 February 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।

यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है।

वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

Guru Margi 2025: वसंत पंचमी के बाद गुरु की बदलेगी चाल, इन तीन राशियों के शुरू हो सकते हैं अच्छे दिन

सुख और वैभव के दाता शुक्र हुए परम उच्च, इन राशि वालों की आर्थिक स्थिति होगी अच्छी
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): विवाह और प्रेम के लिये आशावादी दिन आपका अपने प्रिय से बहुत लगाव है। घर परिवार में खुशी की खबर आ सकती है। मन की कटुता को दूर करने की कोशिश करें। आपका आकर्षण आपके लव पार्टनर को आपके और करीब लायेगा। प्रेमी को यात्रा से फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज के दिन प्रेमी से ज्यादा बात नहीं हो पाएगी। आज केवल प्रेमी से मोबाइल पर ही बात हो पाएगी। लव मैरिज का संयोग है अगर आप अपने लव पार्टनर को अपना हमसफर बनाना चाहते है तो आज का दिन सगाई करने के लिए उत्तम है। बच्चों के लिए भी दिन सार्थक रहना वाला है।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): यात्रा से आज लाभ मिलेगा साथ ही नए मित्र बनेगे जो आपको आर्थिक लाभ देंगे। मनचाहा कार्य करके आपको खुशी मिलेगी। अपने प्रेमी को अगर अपने परिवार से मिलाना चाहते है तो समय शुभ है। आपके प्रेम को परिवार की स्वीकृति मिलेगी।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):  टूटे हुए संबंध आज फिर से जुड़ सकते हैं। परिवार के साथ डिनर पर जा सकते है। प्रेमी-प्रेमिका के बीच पिछली चल रही समस्याए आज खत्म हो सकती है। धन योग बन रहा है और तरक्की हो सकती है।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):  आज आप पूर्णता अपने लव पार्टनर के प्रति समर्पित रहेंगे। वह भी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा। विवाहित दम्पति बच्चों को लेकर उनके भविष्य के लिए योजना बना सकते है। अचानक धन लाभ होगा जिसे आप समझदारी से निवेश करें।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):  आज दिमाग में कन्फ्यूजन रह सकता है। लेकिन प्रेमियों के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। लव पार्टनर के साथ ज्यादा समय बीतेगा। अगर कोई पुराना मनमुटाव मित्र के साथ चल रहा है तो वे आज खत्म हो जाएंगे।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आपके पार्टनर के साथ कनेक्शन बेहतर हो रहे है। टेक्नोलॉजी का आप भरपूर उपयोग करेंगे। आज आप अपने साथी के साथ हर लम्हे पूर्णता से जी सकते है। माता जी आपके हर प्रयोजन में साथ देंगी।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज प्रेम को लेकर आपकी खोज खत्म हो सकती है। प्रेम को लेकर आपमें से कुछ लोग भावनात्मक हो रहे है। आपसी समझ बढ़ेगी। किसी भी प्रकार की ओछी हरकत आपके संबंध को तोड़ सकती है।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): गुस्से और क्रोध पर काबू रखें, खर्चे बढ़ सकते है जिसका असर आपके रिश्तो पर पडे़गा। लव पार्टनर से क्रोध के कारण दूरियां बढ़ सकती है। शांत रहे समय की जरुरत को समझे।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास से कार्य करें। यात्रा पर जा सकते है और वहीं आपको नया लव पार्टनर मिल सकता है। मित्रता का हाथ सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ाएं।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज के दिन वैवाहिक जीवन के लिए खुशियों का दिन है। पिता से आर्थिक लाभ मिल सकता है, जिस कारण आज आपका खर्च भी बढ़ सकता है। घर में पुत्री का जन्म होने वाला है।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आपकी लव लाइफ में परिवर्तन आने वाला है। पारिवारिक विवाद बढ़ेंगे, लव लाइफ में स्ट्रेस रहेगा। ऑफिस में बाँस से तनाव के कारण आप अपने प्रेमी को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें