फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj ka Love Rashifal: मकर और तुला राशि के जातकों के प्रेम जीवन में आएंगी खुशियां, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Tue, 03 Jun 2025 10:33 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Love Horoscope Today 03 June 2025 in Hindi: यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा
विज्ञापन
1 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : adobe stock
Love Horoscope 03 June 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।

Mangal Gochar: जून में होगा मंगल का सिंह राशि में गोचर, जानें 12 राशियों पर इसका प्रभाव

यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। आइए जानते हैं, क्या कहता है आज का लव राशिफल आपकी राशि के लिए...

Numerology: मूलांक 7 वाले जातकों के लिए सबसे अच्छे जीवनसाथी साबित होते हैं इन तारीखों को जन्मे लोग

विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): मकर राशि वालों का पार्टनर उनके जीवन में खुशियां लेकर आएगा। लेकिन ससुराल पक्ष से जुड़ा कोई तनाव उत्पन्न हो सकता है। रिश्तों को मजबूत करने के लिए खुलकर बात रखें। आज क्रश से लेकिन आपकी नजदीकियां बढ़ेंगी।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): पार्टनर के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। जीवनसाथी और आप भविष्य की प्लानिंग करेंगे। आप दोनों के रिश्ते की पहचान यह भरोसा है, इसलिए इसे बनाए रखें।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): सिंगल लोगों को इंतजार जारी रहेगा। जीवनसाथी संग मुलाकात होने की संभावना नहीं है। ये दिन कपल के लिए सामान्य रहेगा। फिलहाल साथी संग समय बिताने का वक्त नहीं मिलेगा। कहीं घूमने जाने का प्लान है तो भी टल सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): रिश्तों में स्थिरता रहेगी। भावनाओं को साझा करने में संकोच न करें। आप सिंगल हैं, तो पुराने रिश्तों की यादें ताजा हो सकती हैं। प्यार में नई शुरुआत करना आसान नहीं होगा, इसलिए खुद को तैयार करें।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): कुछ समय अपने परिजनों के साथ व्यतीत करने से परिवार में आपसी सामंजस्य और प्यार रहेगा। प्रेम प्रसंगों में किसी भी प्रकार की गलतफहमियों को स्थान न दें।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):  काम की जिम्मेदारियों की वजह से आप अपनी लव लाइफ पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं, जिसकी वजह से आपके और आपके पार्टनर के बीच दूरियां आ सकती हैं। सिंगल लड़कियों को उनका दोस्त प्रपोज़ कर सकता है।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): प्रेम संबंधों में बना रहेगा तालमेल। अगर आप किसी के साथ नए रिश्ते में हैं, तो संतुष्टि मिलेगी। पुराने रिश्तों में भी प्यार और विश्वास बढ़ेगा। सिंगल हैं तो किसी आकर्षक व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): पार्टनर से अनबन या किसी तीसरे की बातों का असर आपके रिश्ते पर पड़ सकता है। ग़लतफहमी से बचने के लिए एक-दूसरे को पूरा वक्त दें और भरोसा बनाए रखें। आज का दिन बात सुलझाने का है, टालने का नहीं।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज दिल की बात छुपाने से बचें। आपके भीतर की असुरक्षा या शंका रिश्ते में दूरी ला सकती है। ईमानदारी से बात करेंगे तो रिश्ता मज़बूत होगा। पुराने झगड़ों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ें।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आपका मूड रोमांटिक रहेगा। साथी के साथ समय बिताने की इच्छा ज़ोर पकड़ सकती है। डेट या साथ में कोई छोटा ट्रिप मन को ताज़गी देगा। सिंगल हैं तो सोशल मीडिया या दोस्तों के ज़रिए कोई नया कनेक्शन बन सकता है।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): किसी डिनर पर जाने की प्लानिंग करेंगे। रिश्ते में नई ऊर्जा आएगी। क्रश के साथ किसी ट्रिप की प्लानिंग दोस्तों में बन सकती हैं। परिवार का साथ बना रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): जीवनसाथी संग किसी पुराने विषय पर बात करेंगे। रिश्तों में खुलकर बात करना आपके संबंधों को और मजबूत बनाएगा। इस दौरान सिंगल लोगों के जीवन में किसी खास की भी दस्तक हो सकती है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें