फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Love Rashifal Today: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Sat, 25 Mar 2023 09:09 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
25 March Ka love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal: पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): इस समय भाग्य आपके साथ है इसलिए जहां भी आप हाथ डालेंगे, आपको सफलता ही मिलेगी। प्रेम के बंधन में बंधने के लिए फलिर्टिंग आज आपके काम आएगी और हो सकता है कि आपको कुछ रोमांटिक पल भी मिल जाएं।  

विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आपके दोस्त या अंकल आपका पूरा साथ देंगे। आज हर चीज़ आप को प्रभावित करेगी। परिवार और साथी के साथ अपनी सफलता का जश्न मनाएं। 

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज के दिन को खास बनाने के लिए आपकी मीठी मीठी बातें ही काफी हैं। आज आपके सोलमेट को आपकी मदद की ज़रूरत पड़ सकती है या वो आपको सहायता करेगा।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): जीवन में मिलने वाले सुनहरे मौकों को हासिल कर लें इससे पहले की यह मौके आपके हाथ से छूट जाएं। आवेश की अधिकता से बचें। अपने पार्टनर से मिलने से पहले उसे के लिए लव का प्रतीक लाल गुलाब ले जाना न भूलें।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):पति/ पत्नी या साथी आपके लिए पूरी तरह से समर्पित है और आप उसकी इस भावना की कद्र करते हैं। प्यार में कुछ गुदगुदाते हुए पल चाहिए तो पार्टनर के साथ यात्रा से बढ़कर और क्या हो सकता है।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): अपने आप को कुछ आराम देने के लिए आज का समय बेहतरीन हैं ! आपकी भावनाएं आपको हमेशा अपने चाहने वालों से जोड़े रखती हैं और यही कारण है कि आप अपनी हर ज़िम्मेदारी को बखूबी निभाते हैं।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):जो लोग एकतरफा प्यार में हैं, उनके लिए अच्छी खबर हैं। जिसे आप चाहते हैं वो स्वयं आपसे प्यार का इजहार करेगा। सफर में गड़बड़ी या बाधा की सम्भावना है, इसके लिए पहले ही सतर्क रहें।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):  आपकी रोमांटिक जिंदगी सुहावनी है जिसमें आप एक दूसरे की गलतियां भुला कर आगे बढ़ रहे हैं। आने वाले सप्ताह में नए रिश्तों के बनने का भी अनुमान है। 

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):आप बहुत भाग्यशाली है क्योंकि आपको साथी के रूप में कोहिनूर हीरा मिला है। आप और आपके दोस्तों को एक दूसरे की मदद की ज़रूरत है और आप इस रिश्ते को अच्छे से समझते है। 

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):अपने पार्टनर से सब कुछ शेयर करें और उनकी भावनाओं की कद्र करें। यह समय है नए वातावरण का मज़ा लेने का ,जहाँ आप अपने अनुभव से योजनाओं को नया रूप दे सकते हैं। 

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):  अपने पार्टनर पर ध्यान दें और उसके साथ भविष्य की योजनाएं बनाएं। विवाह की भी संभावना है। आज का स्वागत एक मीठी सी मुस्कान से करें। व्यक्तिगत और पेशेवर दोनों क्षेत्रों में आपको फायदा होने वाला है।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): उदासी और अकेलेपन का आपके जीवन में कोई स्थान नहीं है क्योंकि सब आपसे बहुत प्रेम करते हैं। आपका पार्टनर आपका सबसे अच्छा दोस्त है जो हर स्थिति में आपका साथ देता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें