फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal : मेष, कर्क और कुंभ राशि वालों के लिए दिन रहेगा लाभकारी, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

Sat, 25 Mar 2023 09:03 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
25 March Ka Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी वाणी को देखकर लोग आपसे आकर्षित रहेंगे, जिससे वह आपसे मित्रता रखने की चेष्टा करेंगे। जो लोग राजनीति में हाथ आजमाना चाहते है, उन्हें  कोई मौका मिल सकता है। परिवार में आज किसी मेहमान का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।  परिवार में किसी सदस्य से आज आपकी कहासुनी हो सकती है। 



विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से कार्य करने के लिए रहेगा। आप आज परिवार में अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। आपका कोई पुराना लेनदेन आज आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है। किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा। यदि आपको माता-पिता कोई सलाह दे, तो वह आपके बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी। भाई व बहन के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो उसके लिए आज आप अपने किसी परिजन से बातचीत कर सकते हैं।

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आवश्यक कार्यों को करने के लिए रहेगा। कामकाज की गति तेज रहेगी। आपको अपने विपक्षी से सावधान रहना होगा। अपने काम के लिए एक बजट बना कर चलना आपके लिए बेहतर रहेगा। बिजनेस में कुछ योजनाओं से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। कानून संबंधित मामलों में आज आपको धैर्य बनाकर रखना होगा, तभी वह पूरे होते दिख रहे हैं। जीवन साथी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट होने के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे।
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में खुशखबरी लेकर आने वाला है। आप वरिष्ठ सदस्यों का विश्वास जीतने में कामयाब होंगे। आपके कुछ सहकर्मी आज आपसे किसी बात को लेकर उलझ सकते हैं। आप आज उत्साह पूर्वक किसी काम में आगे बढ़ेंगे, तो उसमें सफलता अवश्य मिलेगी। माता जी को आप अपने मन की इच्छा को बता सकते हैं। यदि आपने किसी से उधार लिया है तो वह आपसे उसे वापस मांग सकते है। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको  कार्यक्षेत्र में योग्यता अनुसार काम मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। किसी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ सूचना मिल सकती है। आप अपने रोजमर्रा के कामों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन फिर भी वैसे पूरे नही हो सकेंगे। काम में आज आप किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें। संतान से आप किसी गलती होने के कारण आज परेशान रहेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से मजबूती लेकर आने वाला है। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। बिजनेस में आपको मन मुताबिक लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। कुछ काम आज संतान आपकी मर्जी के बिना करेगी, जिससे आपको बुरा तो लगेगा। सगे संबंधियों के साथ आपको तालमेल बनाकर रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। माता जी को आज कोई पैरों में दर्द अथवा सिर दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है।

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने काम के लिए कोई एक लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ेंगे, तो यह आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको ठगी लोगों से सावधान रहना होगा, नहीं तो आपके बनते काम बिगड़ सकते हैं। शीघ्रता व भावुकता में आज कोई निर्णय ना ले, नहीं तो इससे आपको समस्या हो सकती है। यदि आपने साझेदारी में किसी काम की शुरुआत की है, तो उसमें पार्टनर पर पूरी निगरानी रखें, नहीं तो वह आपको कोई धोखा दे सकता है। परिवार में  कोई मांगलिक कार्यक्रम होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा।

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको यदि संतान के करियर को लेकर कोई चिंता थी, तो आज आप उसके लिए अपने किसी मित्र से मदद मांग सकते हैं। आपको कोई नई संपत्ति की प्राप्ति होगी, जिससे आपको खुशी होगी। आपका कोई काम आज समय रहते पूरा होगा। किसी काम में लापरवाही बिल्कुल ना करें, नहीं तो इससे आपको कोई नुकसान हो सकता है। आपकी किसी बात को लेकर आज माताजी आपसे नाराज हो सकती है। ननिहाल पक्ष के लोगों से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के मामले में कुछ कमजोर रहने वाला है। लेन-देन के मामले में आपको सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो कोई नुकसान हो सकता है। कला व कौशल से आप एक अच्छी जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। आपका यदि कोई काम लंबे समय से लटका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। यदि आप किसी से बातचीत करें, तो उसमें अपने कुछ जरूरी बातें लीक ना करें, नहीं तो वह उसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेंगे।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप अपनी आय और व्यय में तालमेल बनाकर रखे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए कुछ योजनाएं बनानी होंगी, तभी वह पूरी हो सकेंगी। करीबियों के साथ आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। घर परिवार में किसी अतिथि का आगमन होने से होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार के सदस्य भी व्यस्त रहेंगे। आप किसी सरकारी काम के नीति व नियमों पर पूरा ध्यान दें। संतान की शिक्षा से संबंधित आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। बिजनेस के मामले में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा लें। टीमवर्क के जरिए काम करके आपको लाभ मिलेगा। आपके अंदर प्रेम व सहयोग की भावना बनी रहेगी। आपने यदि घर परिवार में वरिष्ठ सदस्यों से किसी बात के लिए जिद व बहसबाजी दिखायी, तो वह  आपसे नाराज हो सकते हैं। आपके लिए आज दिन आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूती लेकर आएगा। आपकी सुख समृद्धि बढ़ेगी।
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में तरक्की लेकर आने वाला है। आप अपने आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ेंगे, तभी आप तरक्की पा सकेंगे। कुछ नहीं संपर्क से आप मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आप अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखें, नहीं तो समस्या होगी । आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें