फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 23 March 2023: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Thu, 23 Mar 2023 10:24 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
23 march Ka Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal: पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): किसी खास की जुदाई आपके लिए अभी असहनीय है किन्तु याद रखें जीवन में परिवर्तन भी ज़रूरी है। अपने रोमांटिक सपनों को पूरा करने के लिए आपको भी कुछ प्रयास करने चाहिए।
 

 

विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):प्रेम होने का एक अर्थ यह भी है कि आप दूसरे व्यक्ति से पूरी तरह से खुले हों। आज आप भावनात्मक स्थिरता का आनंद लेंगे क्योंकि आप अपने प्रियतम से नजदीकियां महसूस करेंगे।शांतिपूर्ण रोमांटिक जीवन के लिए आपने प्रेमी से विचारों को साझा करें।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अपने रिश्ते के बारे में अपनी उग्र भावनाओं को दबाएं, शांत रहें, और आगे की योजना बनाएं। रिश्ता दिल से होना चाहिए, शब्दों से नहीं, नाराजगी शब्दों में होनी चाहिए मन में नहीं।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अगर आप सिंगल हैं तो आज आपके दिल के चोरी होने की पूरी संभावना है तो तैयार रहें जिंदगी के नए अनुभव के लिए जो आपको स्वप्नलोक में ले जायेगा। पार्टनर को खुश करने के लिए रोमांटिक गाना याद करना न भूलें।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):क्लब या सोसाइटी में शामिल होकर नए अवसर प्राप्त होंगे। आज पूरी तरह से तैयार हो कर अपने लक्ष्यों और मिशन पर काम करें। कोई भी समस्या आये तो निराश न हों, अपने आपको प्रोत्साहित करने और सफलता हासिल करने के लिए यह समय बढ़िया है।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): प्रेम जीवन में आई समस्याओं का सामना पूरे दिल से करें और अपने बीच की गलतफहमियों को जितनी जल्दी हो सके दूर कर लें। अपने साथी के कारण ही आपका जीवन गुलजार है जो आपको खुश और शांत रखता है। 

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):आपके कुछ सभ्य मित्र आज आपकी हर संभव मदद करेंगे और हो सकता है कि भविष्य में उन्हें आपकी सहायक की ज़रूरत पड़े, इसलिए तैयार रहें। आपके दोस्त आपकी शक्ति, प्रतिभा और दक्षता को भी बढ़ाएंगे। 

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आपका साथी आपको प्रेरित करेगा और आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा बदले में अपने स्वीटहार्ट से प्यार व केयर करे और उसके प्रति समर्पित रहें।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):आज का दिन केवल आपका है, दिल खोल कर इसे जीयें। आप दोनों की कोशिशों से आपका बोरिंग जीवन एक्ससाइटमेंट की खुशबु से सराबोर हो सकता है।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):आप अपने पति/ पत्नी के प्रति पूरी तरह से समर्पित हैं इसलिए आपके बीच का अटूट बांड किसी भी कीमत पर नहीं टूट सकता। आज आप अपने स्वीटहार्ट के साथ अपनी भविष्य के सपनों को संजोना चाहते है।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): तनाव दूर करने के लिए साथी के बिताया समय लाभदायक होगा। अपने बाबू से अपनी धन और आर्थिक स्थित के बारे में भी सब कुछ शेयर करें। प्यार में बढ़ोतरी के लिए किसी जादू की उम्मीद न करें। 
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): पिता या शिक्षक को हुए घाटे के कारण आप व्यस्त हो सकते हैं जिसके कारण आप अपने शोना के लिए अधिक समय नहीं निकाल पाएंगे। आपका पार्टनर समझदार है इसलिए आपकी रोमांटिक जिंदगी भी सुखद है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें