Love Horoscope 21 June 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। आइए जानते हैं, क्या कहता है आज का लव राशिफल आपकी राशि के लिए...
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन प्रेम जीवन में मिठास लेकर आया है। शादीशुदा लोगों के रिश्ते और मजबूत होंगे। इस दौरान सिंगल लोग किसी खास से खुलकर बात और अपनी भावनाओं को भी जाहिर करेंगे।
विज्ञापन
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): परिवार के लोग आपका और जीवनसाथी का रिश्ता स्वीकार करेंगे। आपके रिश्ते की पहचान यह भरोसा है, इसलिए समय के साथ इसमें और मजबूती आएगी। क्रश से बात होने का संयोग बनेगा।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज मिथुन राशि वालों को रोमांस के कई अवसर मिलेंगे। सोशल मीडिया के जरिए अपनी भावनाओं को व्यक्त करेंगे। सिंगल लोगों के लिए समय सामान्य रहने वाला है।
विज्ञापन
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): पूर्व में मिला धोखा वर्तमान के रिश्ते को प्रभावित करेगा। इसलिए साथी को समझने और एक नई शुरुआत करने का प्रयास करें। शादीशुदा लोग डिनर पर जाएंगे।
विज्ञापन
6 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): जीवन में किसी खास के आने से चीजें बेहतर होंगी। शादीशुदा लोग डिनर पर जाएंगे। साथी के साथ अच्छी याद बनाएं। वैवाहिक जीवन जी रहे लोग रिश्ते में थोड़ी उलझन महसूस कर सकते हैं।
विज्ञापन
7 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। रिलेशनशिप में हैं तो साथी के साथ वक्त बिताना जरूरी है। इस दौरान आप पार्टनर से मन की बात शेयर करेंगे। पहले से ज्यादा प्रेम महसूस कर सकते हैं।
8 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज तुला राशि के लोग जीवनसाथी के साथ शॉपिंग पर जाएंगे। आप दोनों साथ में एक अच्छा समय बिताएंगे। अविवाहित लोगों को नया रिश्ता मिल सकता है। क्रश से बात करने बहाना आज मिलेगा।
9 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): सिंगल लोगों को उनका जीवनसाथी आज मिल सकता है। शादीशुदा लोग रिश्ते में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ने से प्रसन्न रहेंगे। पुरानी बातों को याद करते हुए आप दोनों का मन खुश रहेगा। नौकरी या व्यवसाय से दूर रहने वाले लोगों का साथी से मिलने का प्लान बनेगा।
10 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): धनु राशि वालों को लव पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट पर जाने का अवसर मिलेगा। सिंगल लोग खास दोस्त से अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करने में सक्षम होंगे। रिश्ते में नयापन महसूस होगा।
11 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज मकर राशि वालों के प्रेम जीवन में तनाव आएगा। लेकिन सिंगल लोग क्रश के साथ काफी अच्छा समय बिताएंगे। अविवाहितों को सोच-समझकर निर्णय लेना होगा। कुल मिलाकर लव लाइफ में कई बदलाव देखने को मिलेंगे।
12 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): जीवन में किसी दिलचस्प व्यक्ति की एंट्री होगी। विवाह योग्य जातकों के जीवन में भी किसी की दस्तक होगी। इस दौरान वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के रिश्ते और मजबूत होंगे।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आप दोनों को आज साथ में समय बिताने के कई अवसर मिलेगा। शादीशुदा कपल की लव स्टोरी में रोमांटिक आ सकता है। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग का अवसर मिलेगा।