फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 18 June: मेष राशि के जातकों के प्रेम संबंध होंगे मधुर, पढ़ें अन्य राशियों का लव राशिफल

Wed, 18 Jun 2025 05:52 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Love Rashifal today 18 June: यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा
विज्ञापन
1 of 13
18 जून का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Love Horoscope 18 June 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।

Mangal Gochar: जून में होगा मंगल का सिंह राशि में गोचर, जानें 12 राशियों पर इसका प्रभाव

यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। आइए जानते हैं, क्या कहता है आज का लव राशिफल आपकी राशि के लिए...

Numerology: मूलांक 7 वाले जातकों के लिए सबसे अच्छे जीवनसाथी साबित होते हैं इन तारीखों को जन्मे लोग

विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): प्रेम संबंधों में मधुरता और स्थिरता आएगी। जो लोग किसी रिश्ते में हैं, उन्हें पुराने मतभेदों से मुक्ति मिल सकती है। अविवाहित लोगों को कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है। जीवनसाथी से तालमेल बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): इस समय पारिवारिक और प्रेम जीवन में शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। जो लोग विवाह की योजना बना रहे हैं, उन्हें परिवार का समर्थन मिल सकता है।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): जीवनसाथी या प्रेमी के साथ समझदारी और मेलजोल बढ़ेगा। आपके बीच विचारों की समानता गहराएगी। नए रिश्तों की शुरुआत के लिए यह समय शुभ रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): जो लोग लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं, उनकी माह के अंत तक शादी हो सकती है। शादीशुदा कपल के बीच गलतफहमी होने की संभावना है।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज आप अपने क्रश के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। प्यार के मामले में शादीशुदा कपल का दिन रोजाना की तरह ही उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज का दिन कोई अशुभ समाचार लेकर आ सकता है। सुबह से ही तनाव में रह सकते हैं। फालतू की बातों को लेकर चिंता करने की वजह से पार्टनर संग अनबन हो सकती है।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): दांपत्य जीवन में परेशानियों के आगमन होने की संभावना है। पति और परिवारवालों से आपकी कहासुनी हो सकती है। जो लोग अभी रिलेशनशिप में नहीं हैं, उनसे उनके दोस्त का भाई प्यार का इजहार कर सकता है।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): लंबे समय से अगर आपके और पार्टनर के बीच मतभेद हो रहे हैं, तो सब कुछ सही हो सकता है। गलतफहमी दूर होने के बाद वो आपको घुमाने के लिए भी लेकर जा सकते हैं। आप किसी को लाइक करते हैं, तो उनसे प्यार का इजहार करने के लिए ये समय उत्तम है।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में जो लोग हैं, वो अगले महीने मिल सकते हैं। शादीशुदा कपल कैंडल लाइट डिनर डेट पर जाने का प्लान बना सकते हैं।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): जो लोग अभी-अभी नए रिश्ते में बंधे हैं, उनके लिए दिन रोमांस से भरपूर रहने वाला है। पार्टनर को अगर आप कैंडल लाइट डिनर पर लेकर जाएंगे, तो आपको उन्हें करीब से जानने का मौका मिलेगा।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे, तो मन अच्छा रहेगा। साथ ही मानसिक तनाव से भी छुटकारा मिल जाएगा। अगर आप अभी-अभी रिलेशनशिप में आए हैं, तो आपकी गलतियों की वजह से आपका रिश्ता टूट सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): पार्टनर की सेहत को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। ऐसे में अगर जीवनसाथी संग समय बिताएंगे, तो अच्छा महसूस होगा। सिंगल लड़कियों से उनका दोस्त अपने प्यार का इजहार कर सकता है। अगर आपने हां कहा, तो भविष्य में आपकी शादी भी हो सकती है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें