फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 17 June: वृषभ राशिवालों के प्रेमजीवन में बढ़ेंगी खुशियां, जानें अन्य राशियों का लव राशिफल

Tue, 17 Jun 2025 06:22 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा
विज्ञापन
1 of 13
Love Horoscope 17 June 2025 in Hindi - फोटो : अमर उजाला
Love Horoscope 17 June 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।

Mangal Gochar: जून में होगा मंगल का सिंह राशि में गोचर, जानें 12 राशियों पर इसका प्रभाव

यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। आइए जानते हैं, क्या कहता है आज का लव राशिफल आपकी राशि के लिए...

Numerology: मूलांक 7 वाले जातकों के लिए सबसे अच्छे जीवनसाथी साबित होते हैं इन तारीखों को जन्मे लोग

विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज जीवनसाथी से कुछ बातों को लेकर तकरार हो सकती है। इसलिए वाणी की कोमलता का ध्यान रखें। सिंगल लोग किसी पुरानी समस्या का समाधान करने के लिए खास दोस्त से मुलाकात करेंगे। रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज का दिन आपके प्रेम जीवन में खुशियां लेकर आया है। रिश्ते में कुछ छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव अगर आ गए थे, तो वह दूर होंगे। दिल की बात कहने का आज आपको अच्छा अवसर मिल सकता है।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आप और जीवनसाथी किसी ट्रिप पर जाने की प्लानिंग करेंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए कोई प्रस्ताव आ सकता है। घर में किसी के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी का साथ होने पर आप आत्मविश्वास महसूस करेंगे। 
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): सिंगल लोगों के लिए आज दिन शुभ समाचार लेकर आया है। आपको आपका जीवनसाथी आज मिल सकता है। क्रश से बात होने पर मन पूरे दिन प्रसन्न रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): सिंह राशि के लिए आज का दिन बेहद खास है। वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों में प्रेम बढ़ेगा। रिश्ते पहले से बेहतर होंगे। जीवनसाथी की ओर से उपहार मिल सकता है।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): किसी डिनर डेट पर जाएंगे, जहां आप दोनों एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। अपने प्रेम जीवन को बेहतर बनाने के लिए साथी का भरोसा जितना होगा। आज पार्टनर के साथ खरीदारी का आनंद भी लेंगे।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): कुछ अच्छे पल बिताने का अवसर मिलेगा, जो आपके रिश्ते को और भी खास बना देगा। संयम रखें और अपने रिश्ते को समझदारी से संभालें।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): प्रेम की भावनाओं को आज आप व्यक्त करेंगे। आप दिल की बात खुलकर कहेंगे, जिससे साथी प्रसन्न होगी।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): सोलमेट से झगड़ा होने पर मन परेशान रहेगा। लेकिन आप दोनों का एक दूसरे के प्रति भरोसा रिश्ते को आगे लेकर जाने वाला है। परिवार का साथ व सहयोग बना रहेगा।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आपकी लव पार्टनर आपके बिजनेस को आगे ले जाने में पूरी सहायता करेगी। आप दोनों ही करियर को लेकर आज प्लानिंग करेंगे। सिंगल लोगों की किसी खास से मुलाकात होगी।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज आपके रिश्तों में कुछ नयापन आ सकता है। किसी रोमांटिक डेट पर जाएंगे। यहां आप रिश्ते में इमोशनल कनेक्शन को मजबूत करेंगे। आपकी आकर्षण शक्ति आज अधिक रहेगी।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): घर में किसी के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। यदि आप सिंगल हैं, तो किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। गलतफहमी के कारण विवाहित कपल के बीच दूरियां बढ़ेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें