फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: सिंह राशि वालों के जीवन में किसी खास की होगी दस्तक, जानें अन्य राशियों का लव राशिफल

Tue, 08 Jul 2025 06:02 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Love Rashifal Today 8 July: यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा।
विज्ञापन
1 of 13
Love Horoscope 8 July 2025 in Hindi - फोटो : अमर उजाला
Love Horoscope 8 July 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
 
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। आइए जानते हैं, क्या कहता है आज का लव राशिफल आपकी राशि के लिए...

Numerology: मूलांक 7 वाले जातकों के लिए सबसे अच्छे जीवनसाथी साबित होते हैं इन तारीखों को जन्मे लोग

विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। रिश्तों में प्रेम और विश्वास बना रहेगा। अगर जीवनसाथी के लड़ाई या विवाद हुआ था, तो आप माफी मांग सकते हैं। क्रश से बात होगी और दोस्ती हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): सिंगल लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आपके जीवन में किसी खास की दस्तक होगी। वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के रिश्ते बेहतर होंगे। परिवार का साथ बना रहेगा परंतु दोस्त की बातों से मन परेशान रहेगा। किसी नए रिश्ते के योग बनेंगे।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): मिथुन राशि के लोग परिवार के साथ यात्रा पर जाएंगे। इस दौरान आप साथी से मन की बात साझा करेंगे। आपके परिवार के सदस्य भी इसमें आपके साथ हैं। क्रश से काम पड़ने पर उनसे अच्छी बात हो सकती है।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आपके सितारे बता रहे हैं कि मनपसंद व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। नए रिश्ते आपके जीवन में नई उमंग लेकर आएंगे। पहले से शादीशुदा लोग किसी मूवी या डिनर पर जाने की प्लानिंग करेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): सिंह राशि वालों के प्रेम जीवन में मिठास बनी रहेगी। सिंगल लोगों के जीवन में किसी खास की दस्तक से मन प्रसन्न रहेगा। आप शादी के लिए स्वयं को तैयार महसूस करेंगे। इस दौरान सोलमेट से उपहार भी मिलेगा। 
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज आपका पार्टनर भाग्यशाली महसूस कराएगा। सिंगल लोग अभी किसी वाद-विवाद से बचें। वैवाहिक जीवन में अगर समस्या चल रही थी, तो सारी अड़चनें दूर हो सकती हैं। रोमांटिक रिश्ते को फिर से जगाने का मौका आपको मिलेगा। साथी पर भरोसा बनाए रखें।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आपको ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलता दिख रहा है। जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करते हुए सुखद समय बिता सकते हैं। इस दौरान दोनों शॉपिंग पर जा सकते हैं। पुरानी यादें ताजा होंगी।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): कुछ नए लोगों से मिलना जुलना आपके लिए बेहतर रहेगा। नए रिश्ते आपके जीवन में नई उमंग लेकर आएंगे। विवाह के लिए योग्य वर का प्रस्ताव भी आ सकता है।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): जीवनसाथी को आप कहीं घुमाने-फिराने लेकर जा सकते हैं। आकर्षक व्यक्तित्व से अपने क्रश का ध्यान आकर्षित करने में सफल होंगे। पार्टनर के बीच संवाद की कमी समस्याएं पैदा कर सकती हैं।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): संतान को कोई पुरस्कार मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप दोनों एक दूसरे के लिए समर्पित महसूस करेंगे। रोमांस को लेकर दुविधा में रहेंगे। पुरानी बातों को मन से निकालकर नई शुरुआत करना सही रहेगा।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): कुंभ राशि के लोग साथी को समझने का प्रयास करें। एक-दूसरे की बातों को समझने की कोशिश करेंगे। रिश्ते में मिठास बढ़ेगी।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): मीन राशि के लिए दिन शुभ रहेगा। किसी नए रिश्ते में प्रवेश करेंगे। आप अपने प्यार को अपनी जिंदगी का अहम हिस्सा बनाएं। प्रेम संबंधों को गहरा करने का सुनहरा मौका मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें