फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन

Sat, 31 Aug 2024 07:49 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
31 अगस्त का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): अपने जीवन साथी के साथ समय बिताना और अपने भविष्य के निर्णय लेने से सुखद आपके लिए और कुछ नहीं हो सकता है। इसके लिए साथ में किसी छोटी यात्रा पर जाना आपको अद्भुत महसूस कराएगा। 
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):  प्रेम संबंधों में दूरी है तो आज मतभेदों को दूर करने का बेहतरीन समय है। मुस्कुरा कर प्यार के दो बोल आपकी हर तकलीफ दूर करेंगे। सहयोगी या आपके पडोसी आपकी हर संभव मदद करेंगे।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए शानदार है जिसमे पूरी स्पॉटलाइट सिर्फ आपकी ओर ही है। आपका प्रियतम आपके रोमांटिक कुशलता और आपकी कंपनी दोनों की तारीफ़ करेगा। 
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज आपका रोमांटिक मूड सुखद और रोमांचक होने के कारण प्यार के यह क्षणों और भी यादगार बनेंगे।अपने प्यार को और गहरा बनाने के लिए प्रयास करें।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): प्यार के संबंधों में रूप रंग की खास अहमियत होती है इसलिए अपनी सूरत पर भी ध्यान दें। एक नए हेयरस्टाइल से आप अपने प्रियतम का नजरिया बदल सकते हैं। पहल करते हुए अपनी रोमांटिक भावनाओं को व्यक्त करें।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): एक साधारण चैट किसी खास के दिल में जगह बनाने में मदद करेगी। अपने पेशेवर और घरेलू जीवन को संतुलित करने में आप आज परेशान और बेचैन हो सकते है। बस कुछ खाली समय निकाल उसके साथ व्यतीत करें जिसके लिए आप पूरी तरह से समर्पित हैं। 

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):प्यार में मिले धोखे से आप भावनात्मक रूप से असुरक्षित महसूस कर सकते हैं। सब कुछ भुला कर एक नयी शुरुआत के बारे में सोचें, आपके सपने अवश्य पूरे होंगे। आज धन को लेकर सतर्क रहें और सोच समझ कर खर्च करें। 

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): अपने मनोभाव और विचारों को अपने प्रियतम तक पहुंचाने के लिए अच्छा समय है। खुद में विश्वास रखें और अपने रिश्ते में दूसरे लोगों को हस्तक्षेप न करने लें बल्कि आप दोनों स्वयं अपने निर्णय लें।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):अपने साथी के साथ अपने भविष्य की चर्चा करें इससे आप दोनों एक दूसरे के और भी करीब महसूस करेंगे। अपने साथी को खुश करने के लिए आपकी एक नज़र या मुस्कान ही काफी है।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज आप बिलकुल बेफिक्र हैं क्योंकि आपका हर काम सफलतापूर्वक पूरा हो रहा है। अपने आउटलुक और व्यक्तित्व को बदलें, इससे आपका जानू आपकी और अधिक आकर्षित होगा।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज आपकी अभिलाषा अपने प्रियतम के साथ यात्रा की है जिसके लिए आप दोनों लम्बे समय से योजना बना रहे हैं। आपकी सच्ची ख़ुशी आपके प्यार तक सीमित है और आप अपना अधिकतर समय अपने पति / पत्नी के साथ गुजारना चाहते हैं।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आपको जानने वाले लोग आपने गुणों से अच्छे से वाक़िफ़ हैं और उनसे बातचीत करने से आपको नई योजनाएं और विचार मिल सकते है। प्यार में सच्चाई व उत्सुकता आपके रोमांटिक जीवन और आपको भी प्रफुलित बनाये रखेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें