फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन

Mon, 27 May 2024 08:12 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
27 मई का लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal:  ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): प्रेम की मिठास आपको अलग ही दुनिया में ले जाएगी। आज आप खुद को दुनिया का सबसे भाग्यशाली व्यक्ति मांगेंगे। आज आपका दिन शांत है और आप आनंदित महसूस करेंगे।
 
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): अपने दिल के सबसे करीबी की सराहना करके उससे अपने प्यार का इज़हार करें। आपका दोनों का साथ पूरी दुनिया को जीत सकता है।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):अपने पति/पत्नी का दिल जीतने में कोई कसर न छोड़ें इसके लिए उन्हें उपहार दें या लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। रूप रंग के और व्यक्तित्व में बदलाव लाकर आप जीवन को रंगीन बनाएंगे। 
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आपके और आपके पार्टनर के बीच के सम्बन्ध मजबूत होंगे। याद रखें प्रेम का संबंध हमें आत्मविश्वास के साथ साथ दूसरों का सम्मान करना भी सिखाता है। 
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) : आपका व्यस्त कार्यक्रम आपको अपने जीवनसाथी से दूर कर रहा है। ऐसे में अपने प्रियतम के लिए भी कुछ वक्त निकालें।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) : रिश्ते में प्रेम को कभी कम न होने दें, इसके साथ ही विश्वास इसे और भी मजबूत करेगा। इस खास के लिए कुछ खास ज़रूर करें ताकि वो आपके जीवन में अपने महत्व को जान सके।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) : अपने प्रेमी/प्रेमिका का दिल जीतने में कोई भी कसर बाकी न रखें। उन्हें उनकी पसंद का उपहार दें या सिर्फ एक गुलाब का फूल, दोनों ही सूरतों में आप उन्हें प्रभावित करेंगे।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) : अपने प्रेमी/ प्रेमिका  के साथ रहना आज आपकी सबसे बड़ी इच्छा है। अपने प्यार को  अभिव्यक्त कर के अपने प्रियजन को रिझाएं। 

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) : जिससे आप प्यार करते हैं उनके विश्वास को जीतने के लिए आपको जिम्मेदारी से व्यवहार करना होगा। ध्यान रखिये किसी भी रिश्ते में विचारों का मिलना ज़रूरी हैं।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) : सिंगल्स को आज कुछ ऐसे प्रस्ताव मिलने वाले है जिनका इंतज़ार वो लम्बे समय से कर रहे थे। आपकी सकारात्मक ऊर्जा, आत्मविश्वास और अनुरागशील स्वभाव से कोई भी आपको अधिक जानना चाहेगा।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope) : आप अपना अधिकतर समय अपने परिवार या पति/पत्नी के साथ बिताना चाहेंगे।अपने साथी के लिए आपके मन में जो प्यार भरा है वो आप व्यक्त करेंगे इसलिए यह लम्हें आपके लिए अनमोल है, इन्हे संभाल कर रखें।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) : आज आपके लिए ख़ास दिन है , आप अपने प्रेमी/प्रेमिका के साथ अपने रिश्ते को एक नया नाम देने जा सकते हैं। सरप्राइज देने में आप माहिर हैं, बस अपने दिन को खुशनुमा बनाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें