फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: वृषभ, कन्या और मकर राशि वालों को मिल सकता है भाग्य का साथ, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

Mon, 27 May 2024 08:11 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली

सार

वृषभ, कन्या और मकर राशि वालों को मिल सकता है भाग्य का साथ, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल 
विज्ञापन
1 of 13
27 मई का राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। आप उत्साह से भरपूर रहने के कारण अपने कामों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। आपकी पारिवारिक समस्याएं फिर से सिर उठा सकती हैं, जो आपको परेशान करेगी। आपको उसे दूर करने के लिए अपने परिवार में बड़े सदस्यों से सलाह करना होगा। आज आपकी आय में वृद्धि होने से आप भविष्य के लिए किसी निवेश की योजना को बना सकते हैं। आपके मन में कोई नया आईडिया आ सकता है, जिसे आपको अपने बिजनेस में तुरंत लगाना होगा।
विज्ञापन

3 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपके धन धान्य में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके जीवन में आपको एक नई उमंग दिखेगी। नव विवाहित जातकों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने भविष्य को लेकर कोई प्लानिंग करेंगे, लेकिन आपके माता-पिता यदि आपको कोई सलाह दें, तो आप उस पर अमल अवश्य करें। आपके विरोधी आज सक्रिय रहेंगे, जिन्हें आप अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से मात दे पाएंगे। आप अपने जीवन में कोई नई शुरुआत करेंगे, जिससे आपके सपने भी पूरे होंगे।

4 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। यदि आपको किसी बात को लेकर तनाव बना हुआ था, तो आपको उसे दूर करने की कोशिश करनी होगी। आप अपने किसी लक्ष्य को आसानी से पूरा कर पाएंगे। आप अपने कामों को पूरा करने में मेहनत में आज कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आप अपने परिवार में लोगों की भावनाओं में आकर कोई गलत डिसीजन ले सकते हैं। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों में पूरी सफलता मिलेगी। यदि आपने पार्टनरशिप में किसी काम को किया है, तो उसमें भी आप अच्छा धन कमाएंगे। आपके भाग्य के सितारे चमकेंगे और आप अपने व्यवसाय में नए-नए रास्तों से धन कमाने की कोशिश करेंगे, जिसमें आपको कामयाबी अवश्य मिलेगी, लेकिन आप किसी बात को लेकर अहंकार ना दिखाएं, नहीं तो उसमें आपसे कोई गलती हो सकती है। माता जी से आपको अपने मन की बात को कहने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं को दूर करने की कोशिश करनी होगी।
विज्ञापन

6 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सावधानी व सतर्कता बनाने के लिए रहेगा। आपके मन में प्रतिस्पर्धा का भाव बना रहेगा। वैवाहिक जीवन में किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपको किसी काम को पूरा करने में समस्या आएगी, जिसके लिए आप अपने पिताजी से बातचीत करने कर सकते हैं। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी और आपको किसी से बहुत ही तोलमोल कर बोलना होगा, नहीं तो उन्हें आपके कोई बात बुरी लग सकती है। विद्यार्थियों को अपने कामों को सोच समझकर करने की आवश्यकता है। प्रियजनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपकी कोई डील फाइनल होते-होते रह सकती है।
विज्ञापन

7 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप अपनी आय को बढ़ाने के स्रोतों पर पूरा ध्यान देंगे। आप किसी नए काम की शुरुआत करेंगे, तो आपके लिए अच्छी रहेगी। आपकी यश व कीर्ति में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपनी आय को बढ़ाने के किसी भी कम से पीछे नहीं हटेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर पायेंगे। बिजनेस में आपका रुका हुआ धन आपको मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह के बात पक्की हो सकती है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खड़ी उतरेगी।

8 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। जो लोग साझेदारी में किसी व्यवसाय को कर रहे हैं,तो उससे अधिक लाभ मिल सकता है। आप कार्य क्षेत्र में अपने आकर्षण से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज अधिकारियों के सामने अपनी बात रखनी होगी,नहीं तो वह उन्हे गलत समझ सकते हैं। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे और आपके परिवार के सदस्य किसी बात को लेकर आपसे नाराज हो सकते हैं।

9 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज  से कमजोर रहने वाला है।आज बिजनेस कर रहे लोगों को एक से अधिक स्त्रोतों से धन प्राप्त होने से प्रसन्न रहेंगे और आपको आज कुछ नया सीखने का भी मौका मिल सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और उन्हें प्रतियोगिताओं में भी भाग लेने का मौका मिलेगा,लेकिन आपको कुछ अज्ञात लोगों से सावधान रहना होगा,नहीं तो वह आपको कोई नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। परिवार में आज किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से प्रसन्नता का माहौल बना रहेगा और परिवार के सभी सदस्य की एकजुट नजर आएंगे। वरिष्ठ सदस्य आज आपको यदि कुछ जिम्मेदारियां सौंपे,तो आपको उन्हे समय रहते पूरा करेंगे।

10 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको परिवार के सदस्यों के साथ कुछ मौज मस्ती भरे पल व्यतीत करेंगे। आप मिल बैठकर कुछ पुरानी यादों को ताजा करेंगे। यदि आपके मन में कुछ चिंता चल रही थी, तो वह भी आसानी से दूर होगी। बिजनेस कर रहे लोग किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं। आपको किसी को कोई अधूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा, नहीं तो उसका कोई नुकसान होने की संभावना है। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोग अपने काम पर पूरा ध्यान दें और प्रेम जीवन जी रहे लोग  अपने प्रेमी से  मेल मिलाप करने आ सकते हैं। 

11 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों में अच्छी साठगांठ रहेगी और दोनों लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। भाग्य का साथ मिलने से आपके व्यापार की कुछ अटकी भी योजनाओं की फिर से शुरू हो सकती है। गृहस्थ जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। आपका कोई महत्वपूर्ण निर्णय आपको परिवार के सदस्यों की मदद से लेना होगा,नहीं तो लोग आपकी किसी बात का बुरा मान सकते हैं। आपको आज धन संबंधित कोई मदद यदि लेनी पड़ेगी,तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। व्यापार में आज आप किसी नई टीम को भी फाइनल कर सकते हैं।

12 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ उतार-चढ़ाव लेकर आने वाला है। आपको कुछ परेशानी तो आएंगी, लेकिन आपको उनसे  घबराने की आवश्यकता नहीं है। आप कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों का डटकर सामना करें। आपको कार्यक्षेत्र में धैर्य से काम लेना होगा। यदि आपने किसी काम मे जल्दबाजी दिखाई, तो उसमें आपसे कोई गलती होने की संभावना है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको अपने काम में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आपके सभी काम आसानी से बनते चले जाएंगे।
विज्ञापन

13 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको शुरुआत में कुछ चुनौतियां तो आएंगी, लेकिन आप उनसे नहीं घबराएंगे। आपको यदि किसी बात को लेकर तनाव चल रहा है, तो आप अपनी दिनचर्या में योग व व्यायाम शामिल करें। आप किसी को धन उधार देने से बचे, नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। विद्यार्थियों  के लिए आज दिन अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें