लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
विज्ञापन
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): अपने सोलमेट के साथ विदेश यात्रा की आपकी इच्छा जल्द ही पूरी होगी। इसमें अपने साथी के भाई बहन भी आपको कंपनी दे सकते हैं। याद रखें जिसे हम चाहते हैं उसे पूरे दिल से अपनाते हैं और रिश्ते में कोई संदेह नहीं रखते।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आज भाग्य आपके पक्ष में है। आपकी इच्छा अपनी भावनाओं का खूबसूरती से इजहार करने और चीज़ों को खास बनाने की है। अपने पार्टनर पर पूरा विश्वास करें क्योंकि विश्वास आप दोनों को हमेशा जोड़ कर रखेगा।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):जीवन को रंगीन बनाने के लिए अपने जीवनसाथी को समय समय पर यह भरोसा दिलाना न भूलें की आप उनसे प्यार करते है। अपने प्यार की आंच से आप रोमांस की गर्मी को भड़का सकते जिससे प्रेम भरी जिंदगी रंगीन हो जाएंगी।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): कोई दुःख, अपमान या कोई बिमारी आपके रोजाना का काम में बाधा बन सकते है। महीने के यह कुछ दिन आपको नयी दुनिया में ले जायेंगे जहां आपको आपके सबसे खास व्यक्ति का प्यार और सम्मान प्राप्त होगा।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): रोमांस भी आज चरम सीमा पर होगा। आज आप स्वयं को बेहद भाग्यशाली मानेंगे। दूसरों की गलतियों और अनुभवों से कुछ सीखें। आपकी सरलता और आपका हंसमुख रवैया आपकी ताकत है।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):चाहत की राह से घबरा रहे हैं तो खुद पर विश्वास रखें और यह सोचें कि आपके जैसा इस दुनिया में और कोई नहीं है। अगर आप सकारात्मक रहेंगे तो वो सब मिलेगा जिसकी आपको इच्छा है।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आपका साथी समय और निकटता की मांग कर सकता है क्योंकि आप उसे वक्त नहीं दे पा रहे हैं। कुछ नए रिश्ते बनने और पुराने रिश्तों के रंगीन होने की संभावना है।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):प्यार को गहरा बनाने के लिए इसका प्रदर्शन यानि इजहार भी बहुत आवश्यक है। यह रास्ता बाधाओं से भरा हुआ है किन्तु आप दोनों जब एक साथ हैं तो कोई भी मुश्किल आपको प्रभावित नहीं कर सकती।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): अगले कुछ दिन आपके सबसे ख़ुशी से भरे दिनों में से एक है। आज आप अत्यधिक ऊर्जावान और उत्साही महसूस करेंगे। आप खुद को अपने परिवार के करीब पाएंगे। प्रेम का इजहार करने में पीछे न रहें।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): कार्य या निजी मामलों में कूटनीति आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। ध्यान रखें कि सच्चे प्रेम में साथी एक दूसरे को बदलते नहीं हैं बल्कि जैसे हैं वैसे ही अपनाते हैं। आप अपने माता-पिता के नजदीक महसूस करेंगे, इसके साथ ही प्रेम के रिश्तों में अंतरंगता में भी बढ़ोतरी हो सकती है।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आपको अपने पार्टनर से एक सरप्राइज मिल सकता है। अपनी लव लाइफ के प्रति आश्वस्त रहें क्योंकि आप दोनों को एक दूसरे पर पूरा विश्वास है और यही विश्वास आपके जीवन को स्वर्ग बनाएगा।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): इस समय आपका मन और दिल केवल अपने निवास स्थान पर केंद्रित है। घर को मरम्मत और नवीकरण की आवश्यकता है। अपने पति/पत्नी से विचार विमर्श कर के आगे की योजनाएं बनाएं।