फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Mon, 20 Mar 2023 07:20 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
20 मार्च का लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज तन्हाई या अकेलेपन की जगह आप अपनी जिंदगी को अपने पार्टनर की खिलखिलाहट और मस्ती से रोशन पाएंगे। आपमें से कुछ अपने साथी को प्रभावित करने के लिए अपने रूप, रंग व व्यक्तित्व में भी बदलाव कर सकते हैं।


विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आपकी सामूहिक गतिविधियां आपके परिवार और घरेलु जीवन को प्रभावित कर सकती हैं। साथी के साथ टहलना, चैट करना और छोटी छोटी बातों पर साथ में हंसना जीवन में मिठास ले आएगा।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): रिश्तों की एहमियत आप अच्छी तरह से जानते हैं और इनमे छेड़खानी प्यार को गहरा बनाती है। अपने पार्टनर के प्रति नम्र रहें और इस समय का मज़ा लें। अपने पार्टनर को यह अवश्य बताएं कि आपके जीवन में उनका क्या महत्व है।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): कार्यस्थल पर बॉस या वरिष्ठ अधिकारी से विवाद की संभावना है, इसलिए अपने शब्दों पर नियंत्रण रखें। लव लाइफ में आपको नए मौके मिलने वाले हैं, उनका पूरा फायदा उठायें। कोई मनपसंद उपहार भी मिल सकता है। 
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):खुद को और अपने जीवनसाथी को खुश रखने की कोशिश करें। रोमांस के लिए आज का समय अनरूपता और खुशियों से भरा है। आज कोई खास रिश्ता बनेगा और आपके ग्रह बता रहे हैं कि यह रिश्ता जीवनभर का भी हो सकता है इसलिए खास ख्याल रखें। 
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): अगर आप विवाहित है तो ससुराल वालों के साथ रिश्ता मजबूत होगा। बस अपने प्रियतम के साथ किसी भी तरह की बहस से बचें।अपने सोलमेट के साथ विदेश यात्रा की आपकी इच्छा जल्द ही पूरी होगी। इसमें अपने साथी के भाई बहन भी आपको कंपनी दे सकते हैं। 

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):याद रखें जिसे हम चाहते हैं उसे पूरे दिल से अपनाते हैं और रिश्ते में कोई संदेह नहीं रखते। माता के स्वास्थ्य के कारण आप चिंतित रहेंगे। आज सभी बाधाओं पर विजय पाने का दिन है। 

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): अपने सोलमेट के साथ विदेश यात्रा की आपकी इच्छा जल्द ही पूरी होगी। इसमें अपने साथी के भाई बहन भी आपको कंपनी दे सकते हैं। याद रखें जिसे हम चाहते हैं उसे पूरे दिल से अपनाते हैं और रिश्ते में कोई संदेह नहीं रखते। 

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):आप अपने प्रेम संबंध में एक नए मोड़ का अनुभव करेंगे जिससे यह और भी खूबसूरत और उत्साहित हो जायेगा। नए रिश्तों का भी संकेत मिल रहा है। 

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):अगर किसी को चाहते है तो दोस्ती से शुरुआत करें और धीरे धीरे आगे बढ़ें, ऐसा प्यार पूरी उम्र आपका साथ देगा।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): अपने प्यार की आंच से आप रोमांस की गर्मी को भड़का सकते जिससे प्रेम भरी जिंदगी रंगीन हो जाएँगी। खुद पर और अपनी मानसिक शक्तियों पर विश्वास रखें, आप जो चाहे वो पा सकेंगे। 
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आपका पार्टनर आपको आकर्षित करता है, आपको उत्तेजित करता है और आप उनसे पूरे दिल से प्रेम करते है। आज आप दोनों एक दूसरे के साथ बेहतरीन पल व्यतीत करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें