Love Rashifal 20 December: यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए पूरा दिन कैसा बीतेगा ...
Aaj Ka Love Rashifal in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे।
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है।
वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपनी समस्याओं को समय रहते निपटाने की आवश्यकता है। विवाह योग्य जातकों के जीवन में किसी खास व्यक्ति की एंट्री होने के योग है। सिंगल लोगों के लिए आज का दिन बेहद शुभ है। आप आज महिला मित्र से मन की बात साझा कर सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज आपको सोलमेट से दिल खोल कर बात करनी होगी। यदि प्रेम जीवन में कुछ समस्याएं चल रही थी तो संयम से काम लें। क्रश के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। अपने पार्टनर के साथ अधिक समय बिताना अच्छा रहेगा।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज का दिन अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का है। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। सिंगल लोगों की लाइफ में मनचाहे व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। काम को लेकर किया यात्रा पर जाएंगे जिसमें जीवनसाथी साथ रहेंगी।
विज्ञापन
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आपके सितारे बता रहे हैं कि आज आप साथी के साथ प्यार भरे पलों को बिताएंगे। किसी पुरानी जगह की यादों को भी ताजा करेंगे। आप दोनों का रिश्ता परिवार के सदस्यों के लिए मिसाल बनेगा। एक दूसरे को समझें और समय दें। सिंगल लोगों के जीवन में जल्द किसी खास की एंट्री होगी।
विज्ञापन
6 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): जीवनसाथी आपको अच्छा महसूस करा सकते हैं। आप दोनों एक यात्रा पर जाएंगे, जहां दोनों एक दूसरे को और समझने का प्रयास करेंगे। साथी से किसी उपहार की प्राप्ति भी संभव है। क्रश से चल रही बात रिश्तों में बदल सकती है।
विज्ञापन
7 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज बना रिश्ता आपका जीवन भर साथ देगा। आपको इस रिश्ते को गंभीरता से लेना होगा। साथ ही और अपने परिवार पर विश्वास बनाए रखें। साथी की केयर करना न भूलें। विवाह योग्य जातकों के लिए मनचाहा रिश्ता आ सकता है।
8 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): सोलमेट की ओर से आज आप निराश हो सकते हैं। क्रश के साथ टाइम बिताने का अवसर प्राप्त होगा। भावनाओं को व्यक्त करने का यह सही मौका है। आप अपने रिश्ते को लेकर आज आसमान में उड़ान भरते रहेंगे।
9 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ है। आप परिवार के साथ जीवनसाथी के घर जा सकते हैं। आप दोनों का रिश्ता एक दूसरे की ताकत है। आपके सितारे बता रहे हैं कि आगे जाकर यह रिश्ता और मजबूत हो सकता है।
10 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): किसी खास दोस्त से मुलाकात होगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से आज का दिन शुभ है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। सोलमेट के साथ डिनर डेट पर जाएंगे। सिंगल लोगों के लिए प्यार का प्रस्ताव आ सकता है।
11 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): अगर जीवनसाथी आपसे नाराज है, तो उन्हें मनाने का प्रयास करें, इससे आप दोनों का प्यार को और भी गहरा बन सकता है। रोमांस जीवन बेहतर रहेगा। विवाह योग्य जातकों के जीवन में किसी खास इंसान की एंट्री होने के योग है।
12 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): जीवनसाथी की पुरानी बात परेशान कर सकती है, इसलिए अपने आप को शांत रखें और अपने दोस्तों के साथ घूमने जाएं। आपका साथी आज आपको अच्छा महसूस कराने के लिए आई लव यू का मैसेज कर सकता है, जो मन को प्रसन्न करेगा।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आपको किसी पुरस्कार के मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी आपके लिए किसी पार्टी का आयोजन करेगी। आप बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध करने से बचें। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आएगा। क्रश आपके लिए कुछ खाने के लिए बनाकर लेकर आ सकती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।