फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 October Ka Love Rashifal : जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन

Wed, 18 Oct 2023 04:58 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
19 October Ka Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal: चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

Shani Sade Sati: क्या होती है शनि की साढ़ेसाती, जानिए इसका गणित और शुभ-अशुभ प्रभाव
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): पिता या पिता तुल्य किसी व्यक्ति का स्नेह और देखभाल आपके लिए मददगार है। पति/पत्नी या साथी के भाई बहन के साथ विदेश यात्रा की भी संभावना है। 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):अगर किसी के प्यार में पागल हैं तो उन्हें इस बात को बताने में देर न करें क्योंकि बाद में पछताना पड़ सकता है। किसी अनियोजित यात्रा से आपका रोजाना का जीवन प्रभावित हो सकता है।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): जीवन का दूसरा नाम परिवर्तन है इसलिए कोई त्योहार या पार्टी आपके नीरस जीवन को खुशनुमा बना सकते हैं। अपने दिल के सबसे करीब रहने वाले के साथ घूमने जाएँ।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अपने सोलमेट पर विश्वास करें क्योंकि विश्वास की नीव पर ही रोमांस और प्रेम का रिश्ता विकसित होता है। बीमार होने की संभावना है, अपना ध्यान रखें। अपने पिया के साथ बिताया आज का समय आपके लिए सुखदायक और यादगार होगा। 
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):अपने लिव इन पार्टनर या करीबी मित्र का खास ध्यान रखें जो हमेशा आपका साथ देते हैं। विवाह के इच्छुक व्यक्तियों को अभी इंतज़ार करने की ज़रूरत है। जीवन में रिश्तों को कभी भी बोझ न समझें बल्कि इन्हे खुल कर एन्जॉय करें। 
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): एक पारिवारिक संघर्ष से गुजरना पड़ सकता है। सितारों के अनुसार आज आपका लम्बा रोमांटिक रिश्ता जीवन भर के संबंध में परिवर्तित हो सकता है। बदलाव बहुत ज़रूरी है और यह रिश्ता आपकी जिंदगी को परिवर्तित कर देगा।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):करीबी व्यक्ति से मिला धोखा आपको परेशान कर सकता है किंतु आप हर मुश्किल से बाहर निकल आएंगे। एक नयी शुरुआत के लिए यह समय बेहतरीन है। अपने आकर्षण का प्रयोग कर के नए दोस्त बनाएं व रोग, बाधाओं या ऋण से बचने के लिए समझदारी से काम लें।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): भावनात्मक ज़रूरतें आज आपकी प्राथमिकता है और आपकी लालसा भी अपने परिवार के साथ समय बिताने की है। इससे आपका अपने पार्टनर से संबंध और भी मजबूत होगा।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):अपने साथी पर विश्वास करें। अपने रिश्ते को इतना पक्का कर लें कि लोग कुछ भी कहें किन्तु आपका विश्वास कमजोर न हो यही सच्चा प्यार है।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):आज के दिन आप केवल मनोरंजन और आराम के बारे में सोच रहे हैं इसके साथ ही इंतज़ार कर रहे हैं डिवाइन लव का। आपकी रचनात्मकता आपको वो सब प्रदान करेगी जिसके आप हकदार हैं। 

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): अपने रोमांस के सपनों में रंग भरने के लिए अपनी बुद्धिमता और कल्पना का सहारा लें। जैसे जैसे आप प्रेम की दुनिया में कदम आगे बढ़ा रहे है वैसे वैसे आप खुश और उत्साहित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): प्यार के इन पलों में आपको ऐसे महसूस होगा जैसे आपके कानों में कोई सितार बजा रहा है। अपने प्राणों से भी प्यारे साथी को कोई ऐसा सरप्राइस दें जो उसे पूरी उम्र याद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें