Aaj Ka Love Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
विज्ञापन
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आपके भीतर एक अच्छा प्रेमी होने की बहुत अच्छी संभावित क्षमताएँ हैं। आप लिव इन रिलेशनशिप में रहते हैं तब अपने भीतर की अग्नि का उपयोग साथी पर गुस्सा कर के ना करें बल्कि उसका उपयोग रिलेशनशिप बनाने में अधिक करें। अच्छा प्रेमी बनने के लिए आप आज प्रयास करें तो दिन बेहतर बना रहेगा।
विज्ञापन
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): लिव इन रिलेशनशिप में तभी दो व्यक्ति फिट बैठ सकते हैं जब आप अपनी ओर से भी कदम आगे बढ़ाए। आपको परिवर्तन पसंद नहीं है इसलिए एक बार स्थापित हुई रिलेशनशिप में आप ऊर्जा भरने का प्रयास ही नहीं करते हैं। आज आप पहल करेगें तो आपका साथी पूर्ण रुप से आपका साथ देगा। आपको दिन में जब मौका मिले तब अपना कमाल दिखाएँ यह न सोचें कि यह जगह कौन सी है आदि बातें।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आप थोड़े शर्मीले हैं इसलिए कभी रिश्ते बनाने की पहल कम ही करते हैं लेकिन आज मन में कुछ तूफान सा उठ सकता है और प्रत्यक्ष ना सही, अप्रत्यक्ष रुप से आप अपने मन की बात प्रेमी के सामने जाहिर कर ही देगें लेकिन शायद ही आज मिलन हो सकें। मिलन ना होने की स्थिति में आप अत्यधिक परेशानी का अनुभव करने के सथ भावनात्मक रुप से आप कमजोर भी पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आपको चुप बैठना कतई पसंद नहीं है। इसलिए आप दिन भर में पता नहीं कितनी ही मैसेज अपने प्रेमी को भेज देते हैं। इन्हीं मैसेज की वजह से आप सदा प्रफुल्लित व प्रसन्नचित्त भी रहते हैं। आपके प्रेम संबंधों का मुख्य आधार कम्युनिकेशन्स ही हैं चाहे वह किसी भी रुप में हो। बातचीत करते करते आज आप काफी जोश से भर सकते हैं और प्रेमी के साथ रोमांस में बिजी रह सकते हैं।
विज्ञापन
6 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):आप किसी के सथ संबंधों में बंधे हुए हैं तब उन्हें लेकर कुछ परेशानी वाला दिन हो सकता है। आपको साथ से मिलना है तब खुलेआम सार्वजनिक स्थान पर आलिंगन करने का प्रयास ना करें, परेशानी पैदा हो सकती है। यदि आप किसी मित्र के घर पर जाकर प्रेमी से मिलना चाह रहे हैं तब भी उस जगह की पहले पड़ताल करें तभी जाएँ।
विज्ञापन
7 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आपका प्रेमी यदि किसी काम से व्यस्त है अथवा उसका मूड आज केवल टी वी देखने का है तब आपको उसे परेशान नहीं करना चाहिए अन्यथा आपके अपने मूड का भी पूरी तरह से कबाड़ा हो सकता है। आप कुछ देर खामोशी से उसका साथ देने का प्रयास करें तो शायद कुछ देर में वह रोमांटिक होकर आपकी बांहों में झूमने लगे। इसलिए धीरज बड़ी चीज है।
8 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):दिन भर प्रेमी से मिलन के सपने बुन सकते हैं और उनके पूरे होने के चक्कर में दिन लंबा और खिंचता हुआ सा महसूस हो सकता है। अपने इमोशन्स को बस थोड़ा सा थामकर रखें क्योंकि प्रेमी से मिलते ही सारे इमोशन्स रोके ना रुकेगें और दोनो ही इसमें पूरी तरह से बह सकते हैं।
9 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): कार्यस्थल पर आप किसी को पसंद करते हैं तब आपको ओर अधिक वक्त बर्बाद ना कर के उस से साफ स्पष्ट शब्दों में अपने प्रति नजरिया जान लेना चाहिए, ताकि आप एक ओर हो जाए। साथ ही हां के सथ ना सुनने के लिए भी दिल को कड़ा कर के रखें। जो लोग आफिस में केवल फ्लर्ट कर रहे हैं उन्हें आज मुँह की खानी पड़ सकती है।
10 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):आज दोनों के मध्य मतभेद पैदा होने की नौबत आ सकती है। आप दोनों ही अपने-अपने तर्क पर अड़े रह सकते हैं और एक-दूसरे की बात को बराबर काटने का प्रयास कर सकते हैं। कुल मिलाकर आपके लिए आज का दिन अच्छा नही कहा जा सकता है। अकारण ही परेशानियाँ बनी रह सकती हैं।
11 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):आपकी रिलेशनशिप में आज कुछ रुकावटे आने की संभावना बन रही है। आप थोड़ा सा सतर्क होकर रहें और यदि कुछ बात हो भी जाती है तब उसे अनदेखा कर के आगे बढ़ना ही आपके सबंधों को बचा सकता है अन्यथा एक छोटी सी दरार आपको परेशानी में और रिलेशशिप को खतरे में डाल सकती है।
12 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): प्रेम संबंधों में नित नए अनुभव और प्रयोग करना आपकी एक आदत सी बनी हुई होती है। लेकिन आज आपकी यह आदत आपके प्रेमी को थोड़ा नाराज कर सकती है। इसलिए अपने प्रयोगों पर कुछ समय के लिए अंकुश लगाएँ और प्रेमी की कोमल भावनाओं को आहत होने से बचाएँ। कभी-कभार उसके मन की बात को भी मानना चाहिए।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): दुनिया में शांति अथवा सदभावना की अक्मी भले ही हमेशा बनी रहे लेकिन आपके प्रेम संबंधों में कभी इसकी कमी नही हो सकती है। इसलिए पिछले सभी गिले शिकवे भुलाकर आप साथी के साथ सदभावना से रहना चाहेगें और अपनी रात को रंगीन बनाने के सभी इंतजाम भी आप कर सकते हैं।