Aaj Ka Love Rashifal: प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांचक तरीके से बीतेगा। साथी संग आपको समय बिताने का अच्छा मौका मिलेगा। आप आज अपने प्रिय को डिनर डेट पर लेकर जाने को उत्सुक होंगे। आप में से कुछ आज अपने साथी को रिझाने के लिए अपने व्यक्तित्व को बदलने की कोशिश कर सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला होगा। पार्टनर संग आपके बीच कुछ बहसबाजी हो सकती है। दिल के मुद्दे को लेकर असुरक्षित महसूस करेंगे। रिश्ते में प्रेम को कभी कम न होने दें, इसके साथ ही विश्वास इसे और भी मजबूत करेगा।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज आपको अपने साथी की परेशानियों को ध्यान से सुनना होगा। साथी का आपको अच्छे तरीके से ध्यान रखना होगा। आज आप नई आशाओं के समुद्र में गोते खा रहे हैं। आपके मन में सपनों के राजा/ रानी के साथ समय बिताने की तीव्र लालसा है।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज आपको अपने साथी के संग संयम के साथ काम लेना होगा नहीं तो मामला खराब हो सकता है। व्यावसायिक नुकसान के कारण आपको पैसों की कमी महसूस हो सकती है। एक छोटी और रोमांटिक यात्रा आपकी लव लाइफ को नयी रोशनी प्रदान करेगी।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): रिश्तों के लिहाज से आपका का दिन काफी सकारात्मक रहने वाला होगा।फ़ोन के माध्यम से हुई बातचीत आपको खुश कर सकती है। बड़े कदम उठायें और मजबूत दृढ़ संकल्प के साथ जीवन में अपना ध्यान केंद्रित करें।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): यह न केवल आपके कार्यस्थल बल्कि आपकी रोमांटिक जीवन में सकारात्मक प्रभाव डालेगा। आपकी लवलाइफ इससे शांतिपूर्ण और प्रेममय बनेगी।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज का दिन आपके और आपके दोस्तों के लिए खास है! आज आप इस बात को अनुभव करेंगे कि दोस्ती खुशियों को दोगुना करती हैं। रिश्ते को सुधारने के लिए कुछ ऐसा करें कि प्रेम कहानी एक रोमांटिक मोड़ ले ले।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आपको अपने हमसफ़र को शुक्रिया कहें और प्यार के साथ उसकी केयर भी करें। याद रखें, आपका पार्टनर आपका सच्चा दोस्त है जो हर सुख-दुःख में आपके साथ रहेगा।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज के दिन आपका पूरा ध्यान करियर दूसरे कामों पर होगा।आप बहुत भाग्यशाली हैं क्योंकि जीवनसाथी के रूप में आपको कोहिनूर हीरा मिला है। अहंकार या गुस्से में इस हीरे को खो न दें।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):आप साहसी, दार्शनिक, आशावादी और बहादुर हैं इसलिए आपके जीवन में अपनी खास जगह बनाने के लिए कई लोग दिलचस्पी रखते हैं। आपके लवर के लिए आज आपका ध्यान अपनी ओर करना थोड़ा मुश्किल है।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आप अभी सब कुछ भूल कर अपने परिवार की तरफ ध्यान देंगे। अचानक सम्बन्ध का टूटना या अलगाव आपके लिए मुसीबतों के पहाड़ की तरह सिद्ध हो सकता है।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आर्थिक मुश्किलों के बावजूद भी आप आज रोमांस के सपनों में खोये रहेंगे। रोमांस और मनोरंजन के लिए भी यह समय उत्तम नहीं है और अभी आपको इंतज़ार करने की ज़रूरत है।