Aaj Ka Love Rashifal: प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): दिल के मामलों को लेकर आप भावुक महसूस करेंगे, ऐसे में अपने पार्टनर से अपने दिल की बात शेयर करना न भूलें। रुपया, पैसा, सम्पति सम्बन्धी मुद्दे भी आपका ध्यान आकर्षित कर सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आज अपने प्रेम जीवन के बारे में विचार करने और निर्णय लेने का समय आ गया है। आज आप किसी खास के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने के बारे में सोच सकते है।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अपने जीवनसाथी के साथ कुछ सुखदायक और रचनात्मक क्षणों को बिताएं और अपनी भावनाओं को भी व्यक्त करें क्योंकि आपने बारे में सब कुछ बताने का इस से अच्छा समय आपको नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): प्यार में मिला धोखा आपको तन्हाई या अकेलेपन की तरफ ले जाएगा। आपके दोस्त और परिवार इस स्थिति से बाहर आने में आपकी मदद करेंगे।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):अपने दिल के सबसे नज़दीक और ख़ास व्यक्ति के साथ भी वक्त बिताएं इससे आपका रिश्ता दृढ़ बनेगा। अगर जीवन में कोई परेशानी है तो उसका सामना पूरे दिल से करें।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज आपको प्रेम के मामले में निराशा का सामना करना पड़ सकता है। अतीत को भूल कर आगे बढ़ने का प्रयास करें, यह न केवल आपके लिए बल्कि आपसे जुड़े हर व्यक्ति के लिए अच्छा होगा।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):विवाह योग्य लोगों के ग्रहों में अभी कुछ समय इंतज़ार करना लिखा है। अपने इश्क़ का प्रमाण देने के लिए भी आज तैयार रहें इसके लिए अपने प्यार को कुछ उपहार दें या उसके लिए कुछ खास करना न भूलें।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): अपनी खूबियों के कारण आप सबके दिल में राज कर रहे हैं। नए रिश्तों को लेकर उत्साहित महसूस करेंगे लेकिन किसी तरह का कोई वादा न करें। आज आपके सितारे कुछ अद्भुत रोमांटिक पलों की ओर इशारा कर रहे हैं।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):अपने वर्तमान संबंध को लेकर आप कुछ दुविधा में हैं। अपनी साथी की ज़रूरतों को जानें ओर उसके बाद उन्हें पूरा करें। एक सफल रिश्ते का यह आसान उपाय है।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):आपके साथी के साथ आपका तालमेल बेहतरीन है। अगर प्यार नया है तो इसे पूरा वक्त दें क्योंकि यह प्यार जीवनभर का है। पति/ पत्नी के रिश्ते में केवल प्यार ही नहीं बल्कि विश्वास और सम्मान की भी आवश्यकता होती है।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): अपने घरेलु मामलों को सुलझाने और आराम करने के लिए आज का दिन उपयुक्त है। अपने प्रेमी पर ध्यान दें और उसे अपनी योजनाओं के बारे में बताएं।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आप अपने अतीत के खट्टे और मीठे अनुभवों को याद कर के उनसे कुछ न कुछ सीखेंगे जिससे आपके भविष्य की नींव मजबूत बनेगी। प्रेम के बंधन में बंधने के लिए अब यह समय उपयुक्त है।