फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन

Fri, 12 Apr 2024 12:12 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
12 ka Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal: प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): 
आपको अपने पार्टनर की बातों को ध्यान से सुनना और समझना होगा। रिश्तों में गर्माहट आएगी। अगर किसी भी काम को साथ मिलकर करेंगे तो आपको हमेशा सफलता प्राप्त होगी। अगर आपका प्रेमी कहीं दूर हैं तो आज मिलने की संभावना है।
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):  आज आपके कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। वहीं जो जातक किसी के साथ संबंध में उनके लिए दिन रोमांस और प्यार से भरा रहने वाला होगा। इसके अलावा आज आप के कुछ ऐसे दोस्त बनाने वाले है जो जिंदगी भर आपका साथ देंगे। 

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): वैवाहिक जीवन में आनंद की प्राप्ति होगी। प्रेम संबंधों में आप आज काफी व्यस्त रह सकते हैं। रोमांस के भरपूर अवसर प्राप्त होंगे। लव लाइफ के लिए आप आज कुछ भी कर गुजरेंगे। 

 
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज रोमांस के लिए दिन बहुत शानदार रहेगा। प्रेम प्रसंग में कुछ नया करने का मौका आपको मिलेगा जिससे आपका साथी आपसे काफी इंप्रेस रहेगा। अपने लिव इन पार्टनर या करीबी मित्र का खास ध्यान रखें जो हमेशा आपका साथ देते हैं। विवाह के इच्छुक व्यक्तियों को अभी इंतज़ार करने की जरूरत है। 
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):  साथी संग कुछ वाद- विवाद हो सकता है लेकिन यह ज्यादा देर तक नहीं रहेगा। आज आप लव लाइफ और रोमांस के बारे में विचार कर सकते हैं। 
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज आपको अपने साथी के ज्यादा करीब आने का मौके मिलेगा। आपके लिए नई शुरुआत अच्छी रहेगी। वैवाहिक जीवन जीने वाले जातकों को आज घर-गृहस्थी के कामों में व्यस्त रहेंगे। वहीं जो लोग प्रेम संबंधों में नई शुरुआत करने के इच्छुक हैं उनके लिए समय बेहतरीन रहेगा। 

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): रोमांस करने का भरपूर मौका मिलेगा। साथी संग लंबी छुट्टी लेकर प्रेम जीवन का आनंद उठा सकते हैं। आप दोनों का रचनात्मकता की तरफ रुझान बढ़ेगा। आपके रिश्ते में प्रेम भाव बढ़ेगा। 
 

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज आपको किसी खास की तरफ से प्रेम का प्रस्ताव मिल सकता है। वहीं जो जातक किसी के संग लंबे समय से प्रेम संबंधों में है उनके बीच रिश्ता पहले से मजबूत होगा। 

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आप आज किसी खास के प्रति आकर्षित महसूस करेंगे, अगर ऐसा है तो अपने दिल की बात करने में देर न करें। आप और आपका पार्टनर यह अच्छे से जानते हैं कि यह समय आपके लिएअच्छा है।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज का दिन प्रेम संबंधों के लिहाज काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप दोनों एक दूसरे के लिए ही बने हैं इस बात पर पूरा विश्वास करें। प्रेम जीवन और रोमांस की समस्याओं को सुलझाने के लिए आप दोनों की समझदारी और सूझबूझ ही काफी है।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):  आप अपने नए रिश्ते को लेकर खुश और उत्साहित हैं। आपके सितारे यह बता रहे हैं कि आपका यह रिश्ता लम्बा चलने वाला है। 
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आपकी लवलाइफ बहुत ही रसपूर्ण है किंतु कुछ उतार चढ़ाव आज आपके मूड को परिवर्तित कर सकते हैं। अगर किसी के प्यार में पागल हैं तो उन्हें इस बात को बताने में देर न करें क्योंकि बाद में पछताना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें