लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन प्रेम संबंधों के लिए ठीक ठाक है। आपके और आपने स्वीटू के बीच में कोई अनबन है जिसे आप दोनों ख़त्म करना चाहते हैं तो साहस करके इन दूरियों को कम कर लें।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):याद रखें रिश्ता दिल से होना चाहिए, शब्दों से नहीं, नाराजगी शब्दों में होनी चाहिए मन में नहीं। प्रियजनों की सलाह पर ध्यान दें क्योंकि आपको इसकी सख्त ज़रूरत है।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज आप अपने लवर से अपने सपनों के बारे में चर्चा करेंगे। आपके सितारे बता रहे हैं कि समय के साथ आपका रिश्ता गहरा होता जायेगा।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आपके सहयोगी और सह कार्यकर्ता आपके गुणों से परिचित है और आपको उनसे नए आइडियाज मिलेंगे। आपके जीवनसाथी को आपसे बहुत उम्मीदें हैं और आप उन्हें पूरा करने में सक्षम हैं।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आपका रोमांटिक नेचर और आत्मविश्वास रिश्ते में सोने पर सुहागे की तरह है। छोटे भाई बहन आपके साथ समय बिताना चाहेंगे। भविष्य की योजनाओं को साथ बनाएं और विश्वास रखिये जीत आपकी होगी।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): अपने रोजाना के व्यस्त जीवन से छुट्टी लेकर आज आराम करें। यह समय अपने पार्टनर के साथ बिताने के लिए उपयुक्त हैं क्योंकि अपने प्यार की गर्मी से आप हर गलतफहमी को पिघला सकते हैं।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आप इस बात को पूरी तरह से मानते है कि जीवन प्यार से भरा और ज्ञान द्वारा निर्देशित होना चाहिए। अपने पति/पत्नी के प्रेम की खुशबू में आज आप मदहोश रहेंगे। आप भी अपनी चाहत के बारे में उसे ज़रूर बताएं।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज आप अपनी घरेलु जिंदगी में अधिक परेशान हो सकते है। घर में मिली सुरक्षा और आराम से आप पूरी तरह से संतुष्ट है। आपका पार्टनर आपकी सभी परेशानियों में आपका पूरा पूरा साथ देगा।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): काम में व्यस्त रहने के कारण आप अपने जीवनसाथी को समय नहीं दे पा रहे हैं जिससे जुदाई का भय सता सकता है। अपने इस बुरे ड्रीम से बचने के लिए साथी से खुल कर बात करें।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज आप अपने दिल से जुड़े हुए मामलों को लेकर भावकु और संवेदनशील महसूस कर सकते है। एक छोटी यात्रा आपको अपने चाहने वालों के और भी करीब लाएगी।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): मनोरंजन और छेड़खानी जीवन को उत्साह से भर देते हैं। अगर आप अकेले हैं तो किसी का साथ पाने का आपका सपना जल्दी ही पूरा होने वाला है। आप लकी है इसीलिए जीवन के हर चरण में आपको सफलता मिल रही है।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज आपको अपने प्यार की मदद की ज़रूरत पड़ सकती है। इसमें अच्छी बात यह है कि आपको सहायक और प्रोत्साहित करने वाला साथी मिला है। आज इस बारे में भी विचार करें कि आप जीवन में क्या चाहते है।