फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 12 March: मेष और कर्क समेत इन पांच राशि वालों को मिलेगा भाग्य का अच्छा साथ, बनेंगे बिगड़े काम

Sun, 12 Mar 2023 07:13 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। बिजनेस कर रहे लोग अच्छा लाभ कमाएंगे, जिससे उनकी धन संबंधित समस्या आसानी से हल हो सकेंगी और आपको परिवार में लोगों की जरूरतों का पूरा ध्यान रखना होगा और किसी से किए हुए वादे को भी आप समय रहते पूरा करें। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा और आपको अपने अपने प्रियजनों का साथ सहयोग बना रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचने के लिए रहेगा। आपके लिए किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचने के लिए रहेगा। घर व बाहर आपसे कोई गलती हो, तो आप उसे स्वीकार करें। आज किसी अतिथि के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा, जिससे परिवार के सदस्य व्यस्त नजर आएंगे। आपकी अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जिसमें आपको पुराने गिले-शिकवे नहीं उखाड़ने हैं।

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज कार्यक्षेत्र में आपने यदि किसी पर अत्यधिक भरोसा किया, तो वह आपके उस भरोसे को तोड़ सकता है और परिवार में यदि सदस्यों के बीच कुछ कहासुनी चल रही है, तो आप उसे बाहर ना जाने दे, नहीं तो लोग उसका फायदा उठा सकते हैं। आपको कुछ महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा, जहां आप लोगों के सामने अपनी बात अवश्य रखें। संतान आपसे किसी गलत वस्तु की फरमाइशें कर सकती हैं, जिसे आपको पूरी नहीं करना है और नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अभी कुछ समय और परेशान होना होगा, उसके बाद ही उन्हें कोई राहत मिलती दिख रही है।
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपकी आय में वृद्धि लेकर आएगा और सुख सुविधाएं बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे। आप सबके हित की बात करेंगे और आप बहसबाजी में ना पड़े व अहंकार भरी बातें ना करें। आपका जीवनसाथी के प्रति प्रेम और गहरा होगा, जिससे आप दोनों के बीच चल रही है अनबन भी दूर होगी। आपकी कुछ पुरानी योजनाओं को गति मिलेगी, जिससे आप अच्छा नाम कमाएंगे। किसी कानूनी मामले में आपको सलाह की आवश्यकता होगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से ले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप धर्म-कर्म के कार्यों को अपनाएंगे और रक्त संबंधी रिश्तों में आपका सहयोग बना रहेगा। भाई बंधुत्व की भावना आपके अंदर जागृत होगी और अपनी जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभाएंगे। वरिष्ठ सदस्य यदि आपको कोई बात समझाएं, तो आपको उसे अच्छे से सुनना व समझना होगा। बड़ों की बात मानना अच्छा होता है। आपके कुछ रुके हुए काम समय रहते पूरे होंगे, जिससे आपको कोई बड़ा नुकसान होने से बच सकता है। आप अपने बिखरे व्यवसाय को संवारने में दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आएगा। आपको परिवार में किसी हर्ष व मांगलिक कार्यक्रम के होने से सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। आप अपनी कीमती वस्तुओं को संभालकर रखें, क्योंकि उनके खोने व चोरी होने का भय सता रहा है। आप किसी नए वाहन की खरीदारी करने की सोच सकते हैं, तो अभी कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा और मित्रों के साथ आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। आपकी पुरानी गलती से आज पर्दा उठ सकता है, जिससे अधिकारी आपस नाराज हो सकते हैं।

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी रचनात्मक कार्यों के प्रति रुचि जागृत होगी। आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है और नौकरी कर रहे लोगों को एक नौकरी के साथ-साथ किसी दूसरे का ऑफर आ सकता है। प्रेम विवाह की तैयारी कर रहे लोगों को अभी कुछ दिन और इंतजार करना होगा, तभी परिवार के सदस्यों से मंजूरी दे पाएंगे। आपकी यदि कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो वह आपको प्राप्त हो सकती है।

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। जल्दबाजी में आप कोई काम करने से बचें। आपके किसी पुराने निवेश से आपको अच्छा लाभ मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा और आपकी भाई -बहनों से चल रही अनबन भी दूर होगी। व्यवसाय के कामों पर आप पूरा ध्यान दें, नहीं तो आपसे कोई चूक हो सकती है। आपको दिखावे के चक्कर में अत्यधिक धन नहीं लगाना है और खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखें।

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन गृहस्थ जीवन में मधुरता लेकर आएगा और आप जीवनसाथी से अपने मन की बात को कहने में संकोच नहीं करेंगे। अध्ययन व अध्यात्म के प्रति आपकी सक्रियता बढ़ेगी। किसी समझौते पर कार्यक्षेत्र में हस्ताक्षर बहुत ही देखभाल कर करें, नहीं तो आप किसी गलत कागज पर दस्तखत कर सकते हैं। आपकी कुछ नए विषयों में तेजी आएगी। यदि आप किसी को धन उधार दें, तो उनके वापस आने में धैर्य बनाए रखें, नहीं तो आपसी रिश्ते में भी कड़वाहट पैदा हो सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपको कारोबार को लेकर यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह दूर होगी और किसी सरकारी संस्था से जुड़कर आप अच्छा नाम कमाएंगे। आपको अपनी भावनाओं पर अंकुश बनाए रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको कार्यक्षेत्र में योग्यता अनुसार काम मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा और किसी सरकारी काम को लेकर यदि आप परेशान चल रहे हैं, तो वह आज पूरा हो सकता है।  आप अपनी ऊर्जा को इधर-उधर के काम में ना लगाएं।

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। आपका कोई पुराना लक्ष्य पूरा होगा, जिससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आप लंबे समय से रुकी हुई योजनाओं को समय रहते पूरा करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। भाग्य के दृष्टिकोण से आपके काफी कार्य पूरे होंगे, जिनको लेकर आप परेशान चल रहे थे। आपका कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मुलाकात करने आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके साथी भी आपका पूरा साथ देंगे।
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप परिवार में अपने भाई अथवा किसी और सदस्य से बेवजह बहसबाजी हो, तो आप उसमें सावधानी बरतें और स्वास्थ्य में यदि कोई समस्या आपको घेरे हुए हैं, तो उसमें लापरवाही बिल्कुल ना बरतें और पूरा ध्यान दें। आप जिम्मेदारी से काम करेंगे, जिससे कार्यक्षेत्र में आपके और आपके जूनियर्स के बीच की दूरियां कम होंगी, लेकिन आप लालच में आकर कोई बड़ा निवेश ना करें, इससे बाद में आपको समस्या हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें