फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 12 July: वृषभ राशि वालों के दांपत्य जीवन में रहेगा तनाव, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Sat, 12 Jul 2025 06:38 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Love Rashifal Today 12 July: यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा।
विज्ञापन
1 of 13
12 जुलाई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Love Horoscope 12 July 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
Vipreet Rajyog: 50 साल बाद बना दुर्लभ विपरीत राजयोग, इन राशियों की चमक उठेगी किस्मत
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। आइए जानते हैं, क्या कहता है आज का लव राशिफल आपकी राशि के लिए...
Numerology: मूलांक 7 वाले जातकों के लिए सबसे अच्छे जीवनसाथी साबित होते हैं इन तारीखों को जन्मे लोग
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): वैवाहिक जीवन के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा और आपका जीवन साथी काफी खुश रहेगा जिससे आपको भी खुशी होगी। प्रेम जीवन में आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा और आप अपने प्रिय के साथ अपने रोमांस को बढ़ाएंगे।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन संतुलन में रहने वाला है लेकिन आपका प्रिय आपसे अपने मन की बात जरूर कहेगा और वह आपको गुस्सा भी दिला सकती है।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। प्रियतम को आपके ऊपर शक हो सकता है। अगर ऐसी स्थिति आती है तो उसे तुरंत दूर करें। दांपत्य जीवन में प्रेम बरकरार रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को आज अपने दांपत्य जीवन को बेहतर बनाने के लिए प्रयास करने होंगे। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन मान ठीक-ठाक रहेगा। 
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में जीवन साथी किसी बात को लेकर काफी आशान्वित होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान सामान्य है।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा  आपको अपनी बात कहने में सफलता मिलेगी। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए आज का दिन मान अच्छा रहेगा। काफी रोमांटिक रहेंगे। जीवन साथी के साथ कुछ नई प्लानिंग करेंगे।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खूबसूरती से भरा रहेगा  प्रेम जीवन बिता रहे लोग भी आज के दिन को खुलकर एंजॉय करेंगे।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): शादीशुदा लोगों के जीवन में रोमांस रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग भी आज अपने प्रिय के साथ काफी खुशी महसूस करेंगे।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए आज का दिनमान सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया है। प्यार को महसूस करेंगे और अपने प्रिय से विवाह की बात कर सकते हैं।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया रहेगा। रिश्ते में रोमांस बढ़ेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में जीवनसाथी अपनी ईगो में आकर कुछ गलत बात कह सकता है।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव और शक बढ़ सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के बर्ताव से बड़ा दुखी हो सकते हैं।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। आपसी समझदारी से दिन को अच्छा बनाएंगे  प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए बढ़िया है।




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें