फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

08 October Ka Love Rashifal : जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा रविवार का दिन

Sun, 08 Oct 2023 07:34 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
08 अक्टूबर का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal: चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

Shani Sade Sati: क्या होती है शनि की साढ़ेसाती, जानिए इसका गणित और शुभ-अशुभ प्रभाव
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope):अपने पार्टनर से दूर ले जाने वाले रास्तों से आज दूर रहें। तात्कालिक आकर्षण से बचें, भले ही इस आकर्षण के आगे आपका रूटीन पार्टनर फीका लगे, लेकिन वह रिश्ता मजबूत है और आपके लिए उसे और मजबूती देने की जरूरत है।

विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आज का दिन आपके और आपके साथी के लिए विशेष हो सकता है, जिसके फलस्वरूप आप बाहर जाकर भरपूर मनोरंजन कर सकें। घर से बाहर निकलें और जिंदगी को खुशियों से गुलजार कर लें। आज का दिन खुशियों से भरपूर दिन है, अतः भरपूर आनन्द लें, जिसके फलस्वरूप आपसी रिश्ते और अधिक मजबूत हो सकें।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):आज आपका कोई नया प्रेमसंबंध शुरू होगा। आप किसी खास डेटिंग पर जा सकते हैं। उसे प्रभावित करने के लिए साहसपूर्ण और लचीला बनें। सामान्य रहें और दूसरे को बेवकूफ ना बनाएं। यह आपके रिश्ते को बिगाड़ सकता है। शुरू से ही एक दूसरे के प्रति ईमानदारी और खुलेपन से व्यवहार करना अच्छा रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):आज आप किसी अनपेक्षित जगह पर अपने पुराने दोस्त के रूप में अपना प्यार पा सकते हैं। उसके लिए आपके जज्बात काफी दिनों से सुलगते रहे हैं, पर आज उसे रिश्ते का रूप देने और बढ़ाने की कोशिश सफल होगी। आप इस रिश्ते को गंभीरता से लें, क्योंकि इसमें आपका विश्वास पहले से बन चुका है। आपको क्या पता यह रिश्ता पूरी जिंदगी के लिए पार्टनर के रूप में बदल सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):सितारों के प्रभाव से आज आप दोनों के रिश्ते में गहराई बढ़ेगी। अगर आपको किसी मामले में कठिनाई महसूस हो रही है तो अपने पार्टनर से सलाह लें। यह आपके लिए सर्वोत्तम रहेगा। एक दूसरे को पूरी तरजीह दें।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आप दिल की गहराइयों से अपने साथी को खुश देखना चाहते हैं। आपके द्वारा किए गए प्रयासों से आपके रिश्तों में एक नया अनूठापन पैदा होगा, जिसका असर एक लंबे समय तक रहेगा। आज का दिन रोमांस से भरपूर होगा।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):अगर आप रिश्ते की खोज में हैं तो छोटी सी मात्रा आज आपके लिए राहत लायेगी। आज आप किसी नए पार्टनर से मिल सकते हैं। आप पारिवारिक व्यक्तियों या दोस्तों के बीच उससे मिल सकते हैं। आप दोनों की डेटिंग के लिए सहमति भी बहुत जल्दी बन सकती है।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): प्यार की दुनिया में आज आप संभल के आगे बढ़ें, क्योंकि आज कोई आपको ब्लैकमेल कर सकता है। अगर पिछले दिनों आपको किसी ने धोखा दिया है तो आप अब उनके बारे में दोबारा सोचें। गंभीरतापूर्वक सोचें कि यह व्यक्ति जो प्रस्ताव कर रहा है क्या क्षणिक उपलब्धि के लिए अपने को जैसा बता रहा है, वैसा है। आज आप स्वयं रक्षात्मक रहें।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):आज काम के सिलसिले में आपकी किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आपकी ओर निहारता हुआ कोई नया आदमी मिल सकता है। अपने काम से बिल्कुल हटने की जरूरत नहीं है, पर उस में आप दिक्कत जरूर महसूस करेंगे। अगर यह व्यक्ति आपके प्रति रूचि रखता है तो अतिरिक्त कार्यभार को निपटाने में किसी सहयोगी की सहायता लें।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):अनावश्यक वाद-विवाद से बचें एवं जल्दी ही पलटकर अपना रोष व्यक्त ना करें, अन्यथा यही आपके रिश्तों में तनाव का कारण बन जायेगा। आज के दिन घर में शांति बनाये रखें व अपने साथी के साथ मिलकर भरपूर आनंद लें। आखिरकार आपका प्यार आपके बिगड़े मिजाज को खुशमिजाज बना ही देगा।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज आप अपने रिश्तों को रोमांस से भरपूर पायेंगे, जबकि आप एक लंबे समय से साथ-साथ हैं। बच्चों एवं माता-पिता की उपस्थिति के बावजूद भी आज आप कुछ खास नयापन पायेंगे। अपने रिश्तों में यह आपके रिश्तों की गरमाहट का अच्छा सूचक है, इसे प्रकट करने से ना हिचकिचायें।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): संवेदनशील रिश्तों पर आपस में बातचीत करते हुए ध्यान रहे कि आपकी बातों से गलतफहमियां न पैदा हों। कुछ कहने से पहले भली प्रकार सोच लें व अपने साथी की बातों को भी ध्यानपूर्वक सुनें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें