Aaj Ka Love Rashifal: प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): दुश्मन, अधीनस्थ या किरायेदारों से बहस की संभावना है जिससे आप चिड़चिड़े हो सकते हैं। बाधाओं से अपना ध्यान बंटा कर अपने प्रेम संबंधों की तरफ दें। अपने पार्टनर के साथ शॉपिंग करने या फिल्म देखने से आप सब कुछ भूल कर तरोताज़ा महसूस करेंगे।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आपके मित्र आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। आपका खुशनुमा रवैया आपको सभी चिंताओं से बाहर निकाल कर आनंदित ढंग से जीवन बिताने की प्रेरणा देता है। आप लोगों की तारीफ़ कर के और उनका ख्याल रख कर अपने प्यार का इजहार करते है।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज आप रिश्ते को लेकर परेशान हो सकते है या फिर आप यह तय नहीं कर पा रहे है कि आपके लिए कौन उपयुक्त है। ऐसे में अपने दिल की सुनें और सही निर्णय लें। अपने आत्मविश्वास को कम न होने दें, आपका साथी स्वयं आपकी और आएगा।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): मोहब्बत के लिए यह समय कठिनाईओं से भरा होगा, ऐसे में अपने प्रियतम पर पूरा विश्वास रखें क्योंकि यही आपको जोड़ कर रखेगा। मतलबी लोगों से दूर रहें। कुछ खास लोग आज आपकी ज़िन्दगी में चार चांद लगा देंगे।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):अपने सितारों के अनुसार आपके जीवन में लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप की भी संभावना है इससे आपकी लवलाइफ और भी अधिक रोमांचकारी और उत्साही बनेगी। अपनी चाहत से अपने भावनाओं को व्यक्त करें और प्यार के जादू का चमत्कार देखें।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): अपने प्रियतम के साथ घूमने के लिए वक्त निकालें और फोटोग्राफी के जरिये इन यादों को हमेशा संजों कर रखें। आपके छोटे भाई-बहन भी इसमें आपको कंपनी दे सकते हैं। अपने प्यार भरे जीवन को स्पाइसी बनाने के लिए प्रयत्न करते रहें।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):आज आपके रास्ते में आने वाली हर बाधा दूर होगी। अभी आपका उत्साह दूसरे ही स्तर पर है और आप अपने साथी के साथ कुछ खास पल गुजरना चाहते है। आपका साथी आपको दिलोजान से चाहता है इसलिए उनकी अभिलाषाओं का खास ख्याल रखें।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): इनमे आपका पार्टनर भी पूरा साथ देगा इसके बदले में आपका स्वीटहार्ट आपके केवल प्यार व केयर की मांग करता है। उसकी हर संभव मदद करें और साथ दें। आज आप अपनी भावनाओं को अपने सोलमेट से व्यक्त करेंगे।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): चिंता न करें, आज आपका दिन भाग्यशाली है और आपके हर प्रयास में सफलता साथ देगी। प्यार की ऊर्जा आपको खास बनाती है और यही कारण है कि लोग आपके प्रति आकर्षित होते है।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):अगर आप सिंगल हैं तो किसी नए रिलशनशिप में बंधने का समय आ चुका है। अपने रूप में बदलाव कर के आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा जिससे अपने दिल का हाल अपने प्रिय/प्रिये को बताने में आसानी होगी।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): अब आपको समाज में प्रशंसा के साथ साथ नयी पहचान भी मिलने वाली है। नए सुझावों और दिशाओं का खुले दिल से स्वागत करें। आपका जोड़ीदार भी आपकी समझदारी की कद्र करेगा।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आप दोनों एक दूसरे को बहुत अच्छे से समझते है। अपने लक्ष्य की और केंद्रित रहें और भावनाओं में न बहें।जब आप अपने शोना के साथ होते हैं तो आपकी तन्हाई की जगह उसकी मुस्कुराहट ले लेती हैं और आप सब कुछ भूल कर उसमे खो जाते हैं।