फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

05 December Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा मंगलवार का दिन

Mon, 04 Dec 2023 03:27 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
5 दिसंबर का लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal:  प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

Shani Sade Sati: क्या होती है शनि की साढ़ेसाती, जानिए इसका गणित और शुभ-अशुभ प्रभाव
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): किसी खास से विवाद होने से आप अकेलापन और उदास महसूस कर सकते हैं। फ़िक्र न करें, जहाँ प्यार और चिंता होती है वहां रूठना मनाना चलता रहता है। रिश्तों को पुनर्जीवित करने के लिए अच्छा समय है। 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):दुर्घटना या चोट से बचने के लिए सावधानी से यात्रा करें। आज का दिन आपके लिए लकी है। आप में से कुछ की प्राथमिकता धन और अन्य सामाजिक कार्य होंगे। 

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): इस समय आप बेहद प्रसन्न हैं लेकिन अभी किसी भी तरह की प्रतिबद्धता से बचें। किसी खास को अपने दिल की बात बताना चाहते हैं तो बुद्धिमता और कल्पना का प्रयोग करें।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आपकी रचनात्मकता प्रेम के खेल को और भी मनोरंजक बना देगी बस जहाँ ज़रूरत हो वहां डिप्लोमेट बने। आज आप जिस भी व्यक्ति से मिलेंगे वो आपके कूल रवैये और करिश्मा से बच नहीं पाएगा।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):हर कोई आपके क्षमताओं और प्रतिभाओं की तारीफ़ करेगा। अगर आपका प्यार एकतरफा है तब भी चिंता न करें जैसे जैसे आपका क्रश आपको अधिक जानेगा, वैसे ही आपकी नजदीकियां बढ़ेंगी बस कोशिश करना न छोड़ें।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): इस समय आपका दिल आपके बस में नहीं है और आप लगातार किसी स्पेशल के प्रति आकर्षित हो रहे हैं। अभी आपकी इच्छा शांति से अपनी भावनाओं का इजहार करने और चीज़ों को खास बनाने की है।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):आज कठिनाईयों से बाहर आने के लिए आपको किसी की सहायता की ज़रूरत है। चिंता न करें क्योंकि आपको सहायता जल्द मिलने वाली है। अपने प्यार  के गुलशन में ऐसी ही बहार रहे इसके लिए आपको भी कुछ योगदान देना पड़ेगा।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज आप केवल अपने बारे में सोचेंगे और संचार के लिए समय निकालेंगे। कोई ज़रूरी निर्णय लेते हुए अपने जीवन साथी की सलाह अवश्य लें, साथ ही उसे यह बताना न भूलें कि आप उससे कितना प्यार करते है। 

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):अपने पार्टनर के साथ फिल्म देखने, लॉन्ग ड्राइव पर जाने और आनंदित होने के लिए आज का समय सर्वश्रेष्ठ है। आज का समय आप दोनों के लिए रोमांटिक  है।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):परिवार का महत्व आपसे अधिक और कोई नहीं जानता क्योंकि परिवार ही आपके लिए सब कुछ है। ऐसे में किसी खास के लिए समय निकालें और उन्हें प्रभावित करने के लिए कोई भी कसर न छोड़ें। 

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):  आपका रोमांटिक जीवन शांतिपूर्ण है और इसमें मौजूद अत्यधिक भावनात्मक लगाव आपके रिश्ते को और भी मजबूत बनाएगा। ध्यान रहे कि प्यार को मजबूत करने के लिए जो वादे करों, उन्हें पूरा ज़रूर करें। 
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अपने इन सपनों को पूरा करने के लिए पहले अपने सोलमेट को खुश करें और उसके दिल की बात भी सुनें। अपने पार्टनर को खो देने के भी को अपने मन से निकाल दें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें