फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

04 July Ka Love Rashifal: सिंह राशि वालों के रिश्ते में आएगी मजबूती, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Thu, 03 Jul 2025 04:09 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Love Rashifal Today 04 July: यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा।
विज्ञापन
1 of 13
04 जुलाई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Love Horoscope 04 July 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।

Mangal Gochar: जून में होगा मंगल का सिंह राशि में गोचर, जानें 12 राशियों पर इसका प्रभाव

यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। आइए जानते हैं, क्या कहता है आज का लव राशिफल आपकी राशि के लिए...

Numerology: मूलांक 7 वाले जातकों के लिए सबसे अच्छे जीवनसाथी साबित होते हैं इन तारीखों को जन्मे लोग

विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज जीवनसाथी के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। इस दौरान किसी पुरानी बातों को याद करते हुए अच्छा महसूस करेंगे। आप दोनों के रिश्ते की पहचान भरोसा है, इसलिए एक दूसरे के प्रति ईमानदार रहें। सिंगल लोगों के लिए आज कोई प्रेम प्रस्ताव भी आ सकता है।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): प्रेम संबंध में आपसी विश्वास और आत्मीयता बढ़ेगी। परिवार में आप दोनों के रिश्तों को जमकर प्यार और सहयोग मिलेगा। पारिवारिक सुख-शांति में वृद्धि होगी। 

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): लव पार्टनर की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। विवाहित लोगों के बीच अनबन की आशंका है, इसलिए वाणी की सोम्यता का ध्यान रखें। इस दौरान प्यार भरी बात आपसी तकरार को कम कर सकती है।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज जीवनसाथी से किसी उपहार की प्राप्ति होगी, इसलिए काफी अच्छा महसूस हो सकता है। आप दोनों किसी नए कार्य की शुरुआत करने की योजना बना सकते हैं। अचानक आपको लवर के साथ किसी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): इस राशि के लव बडर्स के रिश्तों में और मजबूती आएगी। पार्टनर के साथ आप शादी-विवाह के लिए आगे बढ़ सकते हैं। वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के बीच प्रेम बढ़ेगा। आपके सितारे बता रहे हैं कि जीवन में जल्द किसी खास की एंट्री होगी।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): वैवाहिक जीवन में चल रही अनबन को कम करने के लिए कुछ रोमांटिक बातचीत करेंगे। सिंगल लोगों के जीवन में किसी के आने के योग बन रहे हैं। आज घर में आपके विवाह की बात भी हो सकती है। 

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज जीवनसाथी के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। आप किसी डिनर डेट पर भी जाएंगे। इस दौरान पुरानी यादों को ताजा करेंगे। वहीं सिंगल लोगों की किसी के साथ हुई मित्रता प्रेम संबंध में तब्दील हो सकती है।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): रिश्तों को बेहतर और मजबूत बनाने के लिए लव पार्टनर के प्रति ईमानदार रहें। परिवार में आप दोनों के रिश्ते की जमकर तारीफ होगी। आप दोनों फिल्म देखने या खरीदारी करने भी जा सकते हैं। आज साथी आपको अच्छा महसूस कराएंगी।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): लव पार्टनर की तरफ से शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। आपका मन प्रसन्न रहेगा, इसलिए किसी पार्टी का आयोजन करेंगे। वहीं क्रश से बात होने पर कुछ बातें आगे बढ़ सकती है।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आपकी खास मित्रता किसी रिश्ते में बदल सकती है। आप दोनों को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना होगा। 

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज का दिन आपकी लव लाइफ में परिवर्तन आने वाला है। किसी से मन की बात साझा करने के लिए आज कदम बढ़ा सकते हैं। सिंगल लोगों के लिए समय सामान्य रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): पार्टनर के साथ दिल की बात को साझा कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के बीच अनबन होने की आशंका है। आप दोनों वाणी की मधुरता का खास ध्यान रखें अन्यथा रिश्तों पर प्रभाव पड़ सकता है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें