फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा रविवार का दिन

Sun, 04 Aug 2024 06:31 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
04 अगस्त का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal:  ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आप अपने रहस्यमय प्रेमी से मिलेंगे जिससे मिलने के लिए आप बेहद उत्सुक थे। अपने पार्टनर का प्यार आपको नयी दुनिया में ले जायेगा। 
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):अपने व्यस्त जीवन से कुछ समय निकाल कर परिवार और निजी मामलों पर ध्यान दें जिन्हे आप लम्बे समय से नजरअंदाज करते आ रहे हैं।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): चाहत में आगे बढ़ने से पहले सोच लें कि आपके लिए प्यार या पैसे में से किसकी अहमियत अधिक है? इसके बाद ही अपने दिल की बात को जुवां पर लेकर आएं। 
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज आपकी लालसा अपने प्रियतम के साथ समय बिताने और उन पर पैसे खर्च करने की हो सकती है। किसी खास के लिए उपहार खरीदना उसे आनंदित महसूस करा सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):आपके रोमांस की गाडी रफ़्तार पकड़ने वाली है। आप दोनों एक दूसरे की कंपनी का आनंद लेंगे। याद रखें कि प्यार को लम्बे समय तक ताज़ा बनाये रखने के लिए दोनों तरफ से प्रयास करना आवश्यक है।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): अभी आप अपने प्रेमसंबंधों में अधिक कामुकता और रोमांस महसूस करेंगे। अपनी दिनचर्या में बदलाव करके या अपने साथी की पसंद का ख्याल रखकर आपको वो सब मिलेगा, जो आप चाहते हैं। 

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): अपने भविष्य की योजनाएं पहले से ही बना लें ताकि आपका आने वाला समय रोशन हो। कुछ ऐसा करें जिससे आपका पार्टनर आपको और भी अधिक चाहने लगे। 

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आपका पार्टनर सच में भाग्यशाली है क्योंकि उसे आपसे अधिक प्रेम करने वाला पूरी दुनिया में नहीं है। ऋण या रोग की स्थिति में आपका परिवार आपके साथ खड़ा होगा। आज लोगों से मिलते समय थोड़ा ध्यान रखें क्योंकि कोई खास आपको ठेस पहुंचा सकता है। 

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):किसी से बातचीत आपके दिल में प्यार के अहसास को जगा सकती है। अपने सोलमेट के प्रति रवैये को सही रखें इससे संबंध गहरा होता है। 

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):याद रखें रिश्तों में समझौता ज़रूरी है लेकिन एक दूसरे के प्रति भरोसा व सम्मान बेहद महत्वपूर्ण है। अपने पार्टनर से मुलाकात की इच्छा से आज आप उसके लिए कुछ ख़ास करेंगे। 

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आपका प्रेमी आपसे केवल आपका ध्यान और समय चाहता है इसलिए एक गुलाब का एक फूल भी आपके प्यार को प्रभावित कर सकता है। नए रिश्ते में थोड़ा सोच समझ कर आगे बढ़ें। 
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): प्यार एक चुनौती हो सकता है लेकिन समय के साथ साथ आपके बीच की डोर और मजबूत होगी। अपने संबंध को लेकर एक-दूसरे को समझें व सख्त नियम ना बनाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें