फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन

Fri, 02 Aug 2024 06:28 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
02 August Ka Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal:  ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज जीवनसाथी से चल रही लड़ाई का समापन होगा। किसी से यदि मन की बात बोलनी है, तो दिन शुभ है। इस दौरान पुरानी यादों को भी ताजा करेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): जीवनसाथी के साथ किसी नए स्थान पर घूमने की योजना बनाएंगे। किसी उपहार मिलने के कारण मन प्रसन्न रहने वाला है, जिसका सकारात्मक प्रभाव आपके काम पर भी देखने को मिलेगा।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज का दिन प्रेम जीवन में चुनौतियों भरा रहने वाला है। आपको जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचना होगा। आपको अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): जीवनसाथी के साथ प्रेम बना रहेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आप कोई ऐसी बात ना बोले, जिससे जीवनसाथी नाराज हो जाए।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): पार्टनर के बिना कहे भी उनकी बात को समझ जाना आपके रिश्ते की पहचान है। पार्टनर को किसी वस्तु की खरीदारी करा सकते हैं। घूमने के लिए दिन शुभ रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आपकी क्रश से आज नजदीकियां बढ़ सकती है। आज पार्टनर के लिए समय निकाले, नहीं तो रिश्ता प्रभावित हो सकता है। किसी पुरानी बात को याद करेंगे।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): दिल की बात कहने का आज मौका मिलेगा। आज किसी खास से मुलाकात होगी, जिसका आप इंतजार कर रहे है।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): जीवनसाथी की किसी पुरानी बात को लेकर तनाव बना रहेगा। इस दौरान कोई बात आप उनसे पुछ सकते हैं। इसलिए वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आपके प्रयास से आपका पार्टनर आपकी ओर अधिक आकर्षित होगा। वह आपके लिए किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): अपने कामों से ब्रेक लें और पार्टनर के साथ घूमने जाएं। सांसारिक जीवन के कार्यों के लिए अपने पार्टनर पर पूरी तरह से भरोसा कर सकते हैं।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): जीवनसाथी का करिश्मा, समर्पण और मेहनत सबका दिल जीत लेगी। परिवार के लोग आपके रिश्ते की तारीफ करेंगे, जिससे पार्टनर को अच्छा महसूस होगा।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): काम के तनाव के कारण लाइफ पार्टनर से बहस हो सकती है। इस दौरान किसी पुरानी गलती के कारण भरोसा करने में कठिनाई आ सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें