स्वास्थ्य: आपको आज सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अचानक स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, इसलिए अधिक सावधानी और देखभाल की जरुरत है।
इमोशन: पिछले कुछ समय से काफी नकारात्मक भावनाएं आपके मन में घर कर रही हैं, जो आज स्पष्ट रूप से बाहर आ जाएंगी। आपका दृष्टिकोण और अधिक संवेदनशील हो जाएगा तथा आप सहज ही कुपित और नाराज हो जाएंगे।
पर्सनल लाइफ: इस बात की प्रबल संभावना है की आप के आसपास के लोग आपके रिश्ते में मतभेद पैदा करने की कोशिश करेंगे। कदाचित आप अपने साथी में ही नुक्स निकालने लगेंगे। सावधान रहें, इससे आपके रिश्तों में दरार पड़ सकती है।
करियर: आपको अपने से वरिष्ठ स्तर पर कार्यरत व्यक्तियों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है, जो आपकी प्रतिष्ठा को क्षति पहुंचा सकते हैं, ऐसे लोगों की संगत से दूर रहें। कार्य सफलता में आने वाली अड़चनों से आप कुछ समय के लिए निराश हो सकते हैं।
यात्रा: आवश्यक होने पर ही यात्रा करें, अन्यथा टाल दे। यदि यात्रा करनी पड़े, तो अपने सामान पर नजर रखें।
भाग्य: यह आप के लिए एक चुनौती भरा दिन रहेगा। आप को आत्मविश्लेषण की आवश्यकता होगी और यहां तक कि कुछ महत्वपूर्ण परिवर्तन करने का फैसला भी लेना पड़ेगा।