प्रेम, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर कैसा रहेगा दिन, देखें लव राशिफल...
विज्ञापन
2 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष- आपका लव पार्टनर आपसे प्रेम करता है और आपके प्रति ईमानदार भी है। पार्टनर के लिये कोई भी राय बनाने से पहले जान लें कि जल्दी में लिये गये फैसले कभी कभी गलत भी होते हैं। प्रेमी का सम्मान करें और कोई गलत कदम न उठायें।
विज्ञापन
3 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ- मन विचलित रहेगा। प्रेमी के साथ मिलने का कार्यक्रम नहीं बना पायेंगे। काम की अधिकता नये लव रिलेशन का आर्कषण आपको मार्ग से भटका भी सकता है। लव रिलेशन को माता और परिवार का सहयोग मिलता रहेगा।
4 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन- धीरे धीरे आप पूरे प्रेम के रंग में रंग जायेंगे। लवर का रोमांटिक मूड है। विवाहितजन का साथी और बच्चों के साथ समय व्यतीत होगा। प्रेमी के साथ हिल स्टेशन या मूवी आदि का कार्यक्रम बन सकता है। पार्टनर की पूरी अहमियत आपको मिल रही है।
विज्ञापन
5 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क- किसी दोस्त की वजह से लव रिलेशनशिप में दरार आ सकती है। आप अपसेट हो सकते हैं। किसी की बातों में न आकर अपने दिमाग से सोचेंगे तो सही निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
6 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
सिंह- लव लाइफ में स्नेह और प्यार बढ़ेगा। लाइफ पार्टनर की सम़ृद्धि का योग बन रहा है। पार्टी के मूड में रहेंगे। मूवी पार्टी घूमने के कार्यक्रम बनेंगे। लवर से कनेक्टेड रहेंगे।
विज्ञापन
7 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कन्या- काम में मन नहीं लग रहा है। प्रेमी से नाराज हो सकते हैं। कुछ नई शुरुआत कर सकते हैं। नये लव रिलेशन बनेंगे। प्रेम में नई शुरुआत होगी। साथी को खुश करने की हर सम्भव कोशिश करेंगे।
8 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
तुला- अकेला महसूस करेंगे। लव पार्टनर आपको समय नहीं दे पायेगा लेकिन उसे हरदम आपका ख्याल रहेगा। वह आपसे कनेक्टेड रहने की पूरी कोशिश में रहेगा। आप सोशल मीडिया द्वारा उसे कनेक्टेड रहें।
9 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक – लव लाइफ रंगीन होगी। उसे सकारात्मक बनाने में आपके प्रयास सफल होंगे। अगर अकेले हैं तो लव लाइफ में रोमांस लौटेगा। कोई आपको विवाह के लिए अपरोच कर सकता है। विवाह के योग भी बन रहे हैं।
10 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
धनु– आज लवर का मूड आफ है। बिना बात के वह बात को बड़ा कर रहा है। उसकी मानसिक दशा को समझें। आपसे वह प्रेम और सहयोग चाह रहा है। आपका सहारा उसके जीवन की राह को आसान करेगा। पॉजिटिव रहें।
11 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मकर– लव पार्टनर आपसे कतरा रहा है। शायद उसको अपनी गलती का एहसास हो गया है। अपने अहंकार से बाहर निकले। फोन पर बात करें शाम को मिलने का प्रोग्राम बनायें।
12 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ- सगाई रिश्ता तय हो सकता है। पार्टनर के साथ रोमांन्टिक दिन बीतेगा। जीवन साथी से धन लाभ तो होगा परन्तु सामाजिक दूरियां बढ़ेंगी।
मीन– मन में रोमांच है, दिल में खुशी बहुत सारे मित्र हैं। कुछ लोगों के कई सारे अफेयर भी हो सकते हैं। जिस कारण आपके सम्मान पर भी असर हो सकता है। लव रिलेशन समझौता मांगता है। साथी का साथ आपको खुशी देगा।