फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भविष्यवाणी : 9 दिसंबर रविवार को सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा हाल, किसे मिलेगी कामयाबी

Sat, 08 Dec 2018 04:20 PM IST
आचार्य वी. शास्त्री
विज्ञापन
1 of 13
v shastri
रविवार, 9 दिसंबर 2018 के दिन सभी राशियों का राशिफल जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
विज्ञापन

2 of 13
rashi

मेष
आज आपको भूतकाल पर भी एक नज़र डालनी होगी, क्योंकि पूर्वजों के गुण कर्मों का विश्लेषण करने से आपको अपनी कमियां को दूर करने की प्रेरणा मिलेगी। वास्तव में आज का दिन आपके लिए आत्मविश्लेषण का दिन है। आज आपको ऐसी अनुभूति होगी कि भगवान का आशीर्वाद आपके साथ है। तीर्थ यात्रा आज मनेनुकूल फल प्रदान करेगा। आपके लिए आज पीत वर्ण शुभ है विशेषकर हल्का पीला रंग रंग। मीठा भोजन ग्रहण करें। गो-माता (पीत वर्ण) को गुड़ और रोटी खिलाइये।

विज्ञापन

3 of 13
rashi

वृषभ
समय नास्तिक और दुष्टजनों से दूर रहने का है। इनसे निकटता आपके लिए हानि और चिन्ता का कारण बन सकती है। आज पीला रंग आपके लिए अशुभ फल दायक रहेगा। नियति का रहस्य जानने के प्रति अगर आप में उत्सुकता रहती है, तो आज आप इस रहस्य से पर्दा हटाने का प्रयास कर सकते हैं। दुर्गा मां की पूजा करें, इससे चली आ रही प्रतिकूल परिस्थितियों में आप सुधार महसूस करेंगे। मादक पेय से दूरी बनाए रखें।
 

4 of 13
rashi

मिथुन
आज का दिन यात्रा के लिए भी उत्तम है। आपको ऐसी अनुभूति होगी कि आपकी इच्छा पूरी होगी। आज आप परिवार के साथ खुशियां भरा पल बिताएंगे। ज्ञान प्राप्ति के लिए भी उत्सुक रहेंगे। आज धन आगमन के दूसरे स्रोत भी बनेंगे। पीले रंग का वस्त्र धारण करना और भगवान षिव की प्रार्थना करना आज शुभ फल प्रदान करेगा।

विज्ञापन

5 of 13
rashi

कर्क
चोट लगने की संभावना है, सावधान रहिए। व्यर्थ कलह में न उलझें। उधार नहीं दें, अगर आपके ऊपर कोई कर्ज है तो उसे चुकाने का प्रयत्न करें। पीले रंग से दूरी बनाए रखिए। अपने आन्तरिक और वाह्य शत्रुआें को पहचानकर सुरक्षा पर ध्यान दीजिए। चिकित्सक से मिलना हो तो आज का दिन अच्छा है। आप का मन दुष्ट विचारों से घिरा है। मन से इन विचारों को निकालने के लिए भगवान शिव या माता दुर्गा की प्रार्थना करें। सन्देह के बिना आप कर्तव्य का पालन कीजिए। नयी परियोजना शुरू न करें। आज के दिन क्रय विक्रय न करें। जिस विषय पर संदेह की स्थिति हो वहां निर्णय न लें।

विज्ञापन

6 of 13
rashi

सिंह
चंद्र का केतु, शुक्र और सूर्य के नक्षत्रां से संक्रमण आपको विजयी बनाएगा। ऋण और यात्रा सम्बन्धियों के लिए आज का दिन अनुकूल है। अपने बच्चों के ऊपर ध्यान दें उनके भविष्य और बेहतरी के लिए कुछ करें। पीला रंग आज आपके लिए भाग्यशाली है।
 

विज्ञापन

7 of 13
rashi

कन्या
आज किसी भी झगडे में शामिल न हो क्योंकि आपको अपमान और हार का सामना करना पड़ सकता है। आज आप चिंता और तनाव से ग्रस्त रहेंगे। तनाव से बचने के लिए ग़लत तरीका नहीं अपनाएं। आराम कीजिए इससे कुछ राहत मिलेगी। पीले रंग का उपयोग न करें, यह रंग आपके लिए आज शुभ नही है। पानी की कमी हो सकती है, पूर्व इन्तजाम कर लेंं। पालतू जानवरों का ध्यान रखें।

8 of 13
rashi

तुला
आज का दिन आपका है और आपकी विजय का दिन है। पीला रंग आज आपके लिए शुभ फलदायी है। दृढ़ संकल्प, आत्मबल एवं आत्म निर्णय लेने की क्षमता जिनमें है वे आज अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। जो लोग मौज-मस्ती में समय नष्ट करने में विश्वास रखते हैं उन्हें अनुकूल फल की प्राप्ति नहीं होगी। उत्तेजनाओं पर काबू रखें। शांत और विनम्र व्यक्तित्व बनाये रखें। आज का दिन हर प्रकार से लाभदायक है आप क्रय-विक्रय, वित्तीय निवेश एवं ऋण सम्बन्धी विशयों में महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। नयी परियोजना शुरू करने के लिए भी आज का दिन उत्तम है।
 

9 of 13
rashi

वृश्चिक
पड़ोसियों और परिवार के साथ आपका दिन खुशी से बीतेगा। आज आप नयी परियोजना की शुरुआत, वस्तुओं की खरीद, महत्वपूर्ण निर्णय, यात्रा का प्रारंभ करना पसन्द करेंगे। लेकिन ऋण सम्बन्धी मामलों से दूर रहें। वस्तुओं की खरीदारी करते समय सावधान रहें क्योंकि नुकसान की संभावना है। ऑंखां का ख्याल रखें। स्वच्छ जल से ऑंख धोएं एवं उनपर अधिक दवाब न डालें।

10 of 13
rashi

धनु
आज आपको ज्ञान और अनुभव प्राप्त होगा जो आपके भविष्य को बेहतर बनाएगा। योजनाओं को शुरू करने, क्रय-विक्रय, वित्त निवेश, कर्ज संबन्धी मामलों के लिए आज का दिन हर तरह से अनुकूल स्थिति बना रहा है। आज आप स्वस्थ रहेंगे। कलह की स्थिति से बचें और अपना आचरण ठीक रखें। लोग आज आपके अच्छे आचरण का अभिनन्दन करेंगे और उसे स्वीकार करेंगे, इससे आपके यश में वृद्धि होगी। आज आर्थिक लाभ की संभावना रहेगी। समविचार वाले लोगों के साथ वक्त गुजारिए आपको सुख शांति प्राप्त होगी।

11 of 13
rashi

मकर
यदि आप यात्रा पर जाने की नहीं सोच रहे हैं तो अपने धन को शुभ कार्यों में खर्च करें क्योंकि सम्भव है कि आज आपको धन खर्च करना पड़े। आप चाहें तो नये वस्त्रों की खरीदारी में धन खर्च कर सकते हैं। आज आप ज्वैलरी भी खरीद सकते हैं, आपको दिन की उत्तमता का पूरा लाभ मिलेगा। अगर किसी कारणवश आप मानसिक रूप से स्वयं को अशान्त महसूस कर रहे हैं तो मन की शांति के लिए प्राणायम व ध्यान कर सकते हैं। आप स्वयं को प्रसन्न रखने के लिए अच्छी पुस्तकें पढ़ सकते हैं, मित्रां के साथ फ़िल्म देख सकते हैं। आज आपके लिए क्रीम रंग और पीले रंग का वस़्त्र धारण करना शुभ रहेगा। अगर आप निवेश करने की सोच रहे हैं अथवा खरीदारी करना चाहते हैं तो आपको दिन की उत्तमता का पूरा लाभ मिलेगा।

12 of 13
rashi

कुंभ
आर्थिक लाभ व उपहार मिलने की भी संभावना है। दिन खुशी-खुशी व्यतीत होगा। अपने भाई बहनों की सहायता करें, उन्हें प्यार दें। कान में तकलीफ है तो चिकित्सक से मिलें। अपने मित्रों को पहचानें, खास तौर पर उनको जो आपके शत्रु से शत्रुता रखते हैं और हो सके तो उनसे अच्छे सम्बन्ध बनाएं। आज आपको कोई शुभ संदेश सुनने को मिल सकता हैं। आप खुद को स्वस्थ एवं प्रसन्न महसूस कर सकते हैं। पीला रंग आज आपके लिए भाग्यशाली रहेगा।

विज्ञापन

13 of 13
rashi

मीन
आज लोग आपकी प्रशंसा करेंगे और आपका यश फैलेगा। उपहार मिलने की भी आज पूरी संभावना है। हो सकता है कि आज आपको पदोन्नति मिले। अपने पिता की सेवा करें और उनका आशीर्वाद लें इससे भाग्य बलवान होगा। आज का दिन आत्मविश्लेषण के लिए भी अच्छा है इसलिए अपनी ग़लतियों को पहचानिए और उनमें सुधार कीजिए। आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए अपनी क्षमता का प्रयोग करना श्रेयकर होगा। कार्य स्थल में अपनी स्थिति का मूल्यांकन कीजिए, लोग आपके निर्णय और आदेश का पालन करेंगे। पीला रंग आज आपके लिए भाग्यशाली रहेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें