फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence day: बन रहा है पंचग्राही योग, बढ़ेगी भारत की ताकत

Tue, 15 Aug 2017 09:48 AM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 5
15 अगस्त 2017 को पूरा देश अपनी आजादी की 70वीं जश्न मना रहा हैं। अपनी आजादी के पूरे सात दशक बीत चुके हैं और इन सात दशकों में भारत ने अनेक उपलब्घियां हासिल की हैं। भारत में ज्योतिषशास्त्र को काफी महत्व दिया जाता है। जैसे किसी व्यक्ति के पैदा होने के समय ग्रहों की दशा व चाल का बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है उसी प्रकार किसी देश या राज्य के आस्तिव मे आने पर इन ग्रहों की चाल का असर होता है। ज्योतिष पंडितो के अनुसार वर्तमान समय में हमारे देश के ग्रहों की चाल कैसी रहेगी है और आने वाला समय भारत के लिए क्या उम्मीदें लाएगा आइए जानते हैं।

यह भी पढ़े-1947 के आजाद भारत का यह बेशकीमती झंडा आज भी है सुरक्षित
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
भारत को जब आजादी मिल तो आधी रात को तिरंगा लहराने का फैसला लिया गया क्योंकि 15 अगस्त में दिन का समय ज्योतिष गणना के हिसाब से सही नहीं माना गया था।
विज्ञापन

3 of 5
भारत जब आजाद हुआ था तब भारत की कुंडली में वृषभ लग्न और चंद्रमा कर्क राशि में था है जिसका नक्षत्र पुष्य है। इस राशि का स्वामी चंद्रमा है और नक्षत्र का स्वामी शनि है। भारत की कुंडली में कुछ अच्छे योग बन रहे हैं जिनमें पंचग्राही योग के चलते भारत के पराक्रम व साहस को बढ़ाने वाला है। 20 अगस्त को चंद्रमा कर्क राशि में प्रवेश करेगा एवं मंगल नीच का होकर कर्क में अाएगा।

4 of 5
चीन के साथ तनाव बढ़ सकता है
ज्योतिषचार्यों के अनुसार यह समय भारत के लिए यह समय अच्छा नहीं रहेगा क्योंकि हमारा पडोसी चीन और पाकिस्तान के साथ कई महीनों से जबरदस्त तनाव चल रहा है। चीन लगातार भारत को युद्ध की चेतावनी देता आ रहा है।1962 में भी ऐसे ही हालात का निर्माण हुआ था। 20 अक्टूबर 1962 को भी चीन ने भारत पर हमला किया था। राहू के राशि परिवर्तन के कारण भारत और चीन के बीच स्थिति और भी तनावपूर्ण हो सकती है। किसी भी ओर से की गई छोटी सी कार्रवाई बड़ा रूप ले सकती है जिससे दोनों मुल्कों को भारी क्षति उठानी पड़ सकती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विपक्ष सरकार पर हावी रह सकता है
विपक्ष भी सरकार की मुश्किलों को बढ़ा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ग्रहों के अनुसार भी आने वाले समय में उन्हें मुश्किलों से तो गुजरना पड़ सकता है लेकिन कुल मिलाकर आने वाला समय भारत के लिए संघर्ष के पश्चात एक नई उम्मीद जगाने वाला रहने के आसार हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें