छात्रों के लिए बेहतर समय है यदि किसी बड़ी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता की संभावना बहुत अधिक है। जीवन साथी के साथ सुखद यात्रा का योग भी बन रहा है। साथ ही यदि बहुत लम्बे समय से संतान सुख से वंचित हैं तो इससे बेहतर समय अब और जल्दी नहीं आने वाला जिसमें आप संतान प्राप्ति के लिए प्रयास कर सकते हैं। धन के मामले में समय सामान्य है, आप नए कार्यों का प्रारम्भ कर सकते हैं। यात्रा में थोड़ी सावधानी बरतें। धन तथा कीमती सामानों को सुरक्षित रखें। न्यायालय सम्बंधित मामले अभी थोड़ा लम्बा चल सकते हैं।