सावन पूर्णिमा पर एक बेहद दुर्लभ और शक्तिशाली ज्योतिषीय योग बन रहा है।
- फोटो : Adobe Stock
ज्योतिषीय योग
इस साल सावन पूर्णिमा पर एक बेहद दुर्लभ और शक्तिशाली ज्योतिषीय योग बन रहा है। इस दिन तीन प्रमुख ग्रह चंद्रमा, गुरु (बृहस्पति) और शनि अपनी अपनी स्वराशि में होंगे। स्वराशि में ग्रह अपनी सबसे अधिक ताकत और शुभता प्राप्त करते हैं, इसलिए यह योग अत्यंत फलदायी माना जाता है। इस खास संयोग से सावन पूर्णिमा की महत्ता और भी बढ़ जाती है, क्योंकि यह ग्रह एक साथ अपनी श्रेष्ठ स्थिति में होने से विशेष सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करेंगे। इसके अलावा, इस दिन कुछ अन्य शुभ योग भी बन रहे हैं, जो इस पर्व की आध्यात्मिक और ज्योतिषीय ऊर्जा को और भी प्रबल बना देंगे।