कन्या
प्रेम संबंधों के लिए यह समय उपयुक्त नहीं है। भावनाओं में ना बहें और किसी पर इतना भी भरोसा ना करें कि वह आगे चलकर आपके लिए मुसीबत बन जाए। समय कमज़ोर चल रहा है, अतः धैर्य और संयम के साथ अपने कार्यों में निरंतरता बनाए रखें। नए और बड़े निवेश से बचें। वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती है, परन्तु यह अल्पकालिक है अतः स्वविवेक से काम लें और क्रोध में आकर संबंधों को ख़राब ना करें। पिता से संबंध यदि किसी भी कारण से बिगड़े हुए हों, तो उसे सुधारें।