leo
- फोटो : leo
सिंह
आज का दिन आपके कारोबार में रूकावट पैदा कर सकता है, जिससे आय की स्थिति कमजोर रह सकती है। आर्थिक निवेश के लिए यह दिन उत्साह जनक नहीं रहेगा। नए निवेश, ऋण का लेन देन आज नहीं करें। आज बाजी या दांव नहीं लगायें, ऐसा करने से धन की हानि होगी। बच्चे की पढ़ाई की शुरुआत करने के लिए यह दिन अनुकूल है। शिक्षण संस्थान में नये पाठ्यक्रम की शुरुआत भी कर सकते हैं। आज का दिन सामाजिक कार्य जैसे यज्ञ, उपनयन के लिए उत्तम है, लेकिन यह दोपहर से पहले तक कर सकते हैं। अगर आप यात्रा करना चाहें तो प्रतिकूल प्रभाव को कम करने के लिए यात्रा प्रारम्भ करने से पहले शुद्ध धी अथवा घी में बनी सब्जी खा लें। आपको मानसिक संघर्ष और दर्द होने कि संभावना है। चंद्र का संक्रमण अपनी राशि से हो रहा है, यह नकारात्मक फल को कम करेगा।