फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रैल महीने का राशिफल, इन राशि वालों को मिलने वाला है अब लाभ

Wed, 30 Mar 2016 03:39 PM IST
राकेश झा/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र
अप्रैल का महीना ज्योत‌िष की दृष्ट‌ि से बहुत ही खास है। इस महीने नया संवत् शुरु होगा। सूर्य राश‌िचक्र में पहली राश‌ि में प्रवेश करेगा। मंगल वृश्च‌िक राश‌ि में वक्री होगा जबक‌ि मेष राश‌ि में बुध वक्री चाल चलेगा। ग्रहों की इस स्‍थ‌ित‌ि में बदलाव का इस महीने आपकी राश‌ि पर क्या असर पड़ेगा।
विज्ञापन

अप्रैल महीने का राश‌िफल, इन राश‌ि वालों को म‌िलने वाला है अब लाभ

2 of 13
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign
मेष राश‌िः यह महीना आपके ल‌िए सामान्य रूप से अच्छा रहना चाह‌िए क्योंक‌ि गुरु की शुभ दृष्ट‌ि आपकी राश‌ि पर है। गुरु के शुभ प्रभाव के कारण आपकी आय में वृद्ध‌ि होगी। लेक‌िन धन संबंधी परेशान‌ियों और च‌िंताओं में बहुत कमी नहीं आएगी क्योंक‌ि आपकी राश‌ि के स्वामी मंगल वृश्च‌िक राश‌ि में वक्री शन‌ि के साथ होंगे। 13 तारीख को गोचर में सूर्य उच्च के बुध के साथ आपकी राश‌ि में गमन करेंगे। सूर्य के राश‌ि पर‌िवर्तन से कार्य क्षेत्र में काम का दबाव और आपकी व्यस्तता बढ़ेगी।
विज्ञापन

अप्रैल महीने का राश‌िफल, इन राश‌ि वालों को म‌िलने वाला है अब लाभ

3 of 13
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign
वृष राश‌िः इस महीने आपकी राश‌ि का स्वामी शुक्र मेष राश‌ि में होगा। शुक्र की यह स्‍थ‌ित‌ि आपके ल‌िए लाभप्रद रहेगी। आपको धन का लाभ म‌िलेगा लेक‌िन भौत‌िक सुख सुव‌िधाओं पर आपके खर्च भी खूब होंगे। आपकी राश‌ि पर शन‌ि मंगल की दृष्ट‌ि क्रोध और उत्तेजना को बढ़ाएगी। रक्तचाप की श‌िकायत हो सकती है। पार‌िवार‌िक मामलों में संयम और समझदारी से काम लेना होगा।

अप्रैल महीने का राश‌िफल, इन राश‌ि वालों को म‌िलने वाला है अब लाभ

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign
म‌िथुन राश‌िः आपकी राश‌ि के स्वामी बुध 2 अप्रैल से मेष राश‌ि में गोचर करने जा रहा है। धन भाव में राश‌ि स्वामी के गोचर करने से धन का लाभ म‌िल सकता है। लेक‌िन इन द‌िनों आपके खर्चे भी खूब होंगे इसल‌िए धन जैसे आएगा वैसे खर्च भी होता जाएगा। धर्म-कर्म एवं अध्यात्म की ओर आपकी रुच‌ि बढ़ेगी। 28 अप्रैल से राश‌ि स्वामी बुध वक्री होने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। न‌िकट संबंधी या म‌ित्र से धोखा म‌िल सकता है। काम का दबाव बढ़ेगा लेक‌िन लाभ में कमी आएगी।
विज्ञापन

अप्रैल महीने का राश‌िफल, इन राश‌ि वालों को म‌िलने वाला है अब लाभ

5 of 13
कर्क राशि - फोटो : cancer sign
कर्क राश‌िः आपके ल‌िए कुल म‌िलाकर यह महीना सुखद रहेगा। उच्च राश‌ि का शुक्र सुख सुव‌िधाओं में वृद्ध‌ि कराएगा। मान-सम्मान की प्राप्त‌ि होगी। आय के साधन बढ़ेंगे। वर‌िष्ठ लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी ज‌िसका लाभ आपको म‌िल सकता है। घर में मांग‌ल‌िक कार्य हो सकता है। लेक‌िन राश‌ि से आठवें घर में मौजूद केतु आपको स्वास्‍थ्य संबंधी परेशानी दे सकता है। आपको सेहत के मामले में लापरवाही और क‌िसी भी प्रकार के जोख‌िम से बचना चाह‌िए।
विज्ञापन

अप्रैल महीने का राश‌िफल, इन राश‌ि वालों को म‌िलने वाला है अब लाभ

6 of 13
स‌िंह राश‌ि - फोटो : leo sign
स‌िंह राश‌िः महीने के पूर्वार्द्ध में आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। बनते कामों में रुकावट आएगी ज‌िससे आप मानस‌िक परेशानी महसूस करेंगे। आर्थ‌िक मामलों में भी आपको द‌िक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सूर्य के राश‌ि पर‌िवर्तन के बाद का समय आपके ल‌िए बेहतर होगा। प्रत‌िष्ठ‌ित और सम्मान‌ित लोगों के साथ आपका संपर्क बढ़ेगा। इन द‌िनों पद प्रत‌िष्ठा एवं पदोन्नत‌ि का लाभ भी म‌िल सकता है। घर में कोई मांगल‌िक कार्य हो सकता है और क‌िसी नई योजना पर काम शुरु कर सकते हैं।
विज्ञापन

अप्रैल महीने का राश‌िफल, इन राश‌ि वालों को म‌िलने वाला है अब लाभ

7 of 13
कन्‍या राश‌ि - फोटो : virgo sign
कन्या राश‌िः इस महीने आपको स्वास्‍थ्‍य संबंधी कई तरह की परेशान‌ियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थ‌िक मामलों में सावधानी बरतें नहीं तो नुकसान हो सकता है। व्यवसाय‌ियों को आय के मामले में कमी हो सकती  है। अगर कहीं से पैसा आना है तो इसमें बाधा आने की आशंका है। आपके ल‌िए सलाह है क‌ि इस महीने धैर्य और संयम से काम लें और अपने काम में लापरवाही से बचें, इससे अपनी आर्थ‌िक स्‍थ‌ित‌ि सामान्य बनाए रखने में सफल होंगे।

अप्रैल महीने का राश‌िफल, इन राश‌ि वालों को म‌िलने वाला है अब लाभ

8 of 13
तुला राश‌ि - फोटो : libra sign
तुला राश‌िः आपके ‌ल‌िए यह महीना म‌िला जुला रहेगा। महीने के पहले भाग में आपके ल‌िए सूर्य शुक्र की शुभ स्‍थ‌ित‌ि रहेगी जो आपको लाभ द‌िलाएगी। इन द‌िनों आप पूर्व में क‌िए गए कामों का लाभ उठा सकते हैं। आय के साधनों में एवं धन में वृद्ध‌ि होगी। लेक‌िन 13 अप्रैल को सूर्य के राश‌ि पर‌िवर्तन के बाद बनते कामों में बाधा आएगी। स्वास्‍थ्य संबंधी परेशान‌ियों का सामना करना पड़ सकता है। आय के अध‌िक खर्च बजट ब‌िगाड़ सकता है।

अप्रैल महीने का राश‌िफल, इन राश‌ि वालों को म‌िलने वाला है अब लाभ

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि - फोटो : scorpio sign
वृश्च‌िक राश‌िः आपकी राश‌ि में चल रहे शन‌ि के वक्री होने से पर‌िवार में कुछ तनाव और तालमेल में कमी रह सकती है। सगे-संबंध‌ियों से मनमुटाव एवं कलह भी संभव है। इन द‌िनों आपको क्रोध भी बहुत अध‌िक आएगा, संयम से काम लें नहीं तो अपना ही नुकसान कर लेंगे। स्वास्‍थ्‍य संबंधी परेशानी हो सकती है। नौकरी व्यवसाय में धैर्य और समझदारी से काम लें नहीं तो नुकसान हो सकता है।

अप्रैल महीने का राश‌िफल, इन राश‌ि वालों को म‌िलने वाला है अब लाभ

10 of 13
धनु राश‌ि - फोटो : sagittarius sign
धनु रा‌श‌िः यह महीना व्यवसाय‌ियों के ल‌िए लाभपद्र रहेगा। लेक‌िन इसके ल‌िए सूर्य के राश‌ि पर‌िवर्तन का इंतजार करना होगा। महीने के पहले भाग में क्रोध एवं उत्तेजना से काम ब‌िगड़ेंगे। अपने खर्च पर न‌ियंत्रण रखें क्योंक‌ि इस महीने अनावश्यक चीजों में खूब खर्च होंगे। वैवाह‌िक जीवन में आपसी तालमेल की कमी रहेगी। संतान पक्ष से तकलीफ हो सकती है। 13 अप्रैल के बाद घर में कोई उत्सव हो सकता है। पार‌िवार‌िक जीवन में खुश‌ियां लौटेंगी।

अप्रैल महीने का राश‌िफल, इन राश‌ि वालों को म‌िलने वाला है अब लाभ

11 of 13
मकर राश‌ि - फोटो : capricorn sign
मकर राश‌िः इस महीने आपका खर्च बढ़ेगा लेक‌िन अच्‍छी बात है क‌ि शुभ कार्यों में पर आपका व्यय होने से खर्च भी आपको खुशी देगी। क‌‌िसी नई योजना पर काम शुरु कर सकते हैं। लंबी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। जो लोग व‌िदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं उनके ल‌िए समय अच्छा है प्रयास कर सकते हैं। सूर्य के मेष राश‌ि में आने के बाद 13 अप्रैल से जमीन-जायदाद, वाहन सुख की प्राप्त‌ि हो सकती है। आय के साधन भी बढ़ेगी। आर्थ‌िक स्‍थ‌ित‌ि बेहतर होगी। 

अप्रैल महीने का राश‌िफल, इन राश‌ि वालों को म‌िलने वाला है अब लाभ

12 of 13
कुंभ राश‌ि - फोटो : aquarius sign
कुंभ राश‌िः यह महीना आपके ल‌िए म‌िलाजुला रहेगा। आर्थ‌िक मामलों में स्‍थ‌ित‌ि बेहतर होगी, धन लाभ और आय के साधनों में वृद्ध‌ि की संभावना है। लेक‌िन आपकी राश‌ि के स्वामी शन‌ि के वक्री होने के कारण आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। पार‌िवार‌िक जीवन में परेशानी आ सकती है, कुछ बातों को लेकर मतभेद भी हो सकता है। नौकरी व्यवसाय में थोड़ी परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन

अप्रैल महीने का राश‌िफल, इन राश‌ि वालों को म‌िलने वाला है अब लाभ

13 of 13
मीन राश‌ि - फोटो : pisces sign
आपकी राश‌ि में शुक्र उच्च स्‍थ‌ित‌ि में होने के कारण आय के साधनों में वृद्ध‌ि होगी। भौत‌िक सुख के साधनों में आपकी रुच‌ि बढ़ेगी और इन व‌िषयों पर आपका खर्च भी बढ़ेगा। इस महीने मनोरंजन पर भी आपका खर्च हो सकता है। पार‌िवार‌िक जीवन में सुख-शांत‌ि का माहौल रहेगा, खुशी के अवसर प्राप्त होंगे। सलाह है क‌ि क्रोध पर न‌ियंत्रण रखें क्योंक‌ि क्रोध की वजह से बनता हुआ काम ब‌िगड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें