फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 February Horoscope: जानें सूर्यदेव किस राशि के सपने करेंगे साकार और किसे करना होगा थोड़ा इंतजार

Sat, 16 Feb 2019 04:20 PM IST
Madhukar Mishra ऋतु शुक्ला, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
rashifal - फोटो : अमर उजाला
रविवार, 17 फरवरी 2019 के दिन सभी राशियों का राशिफल जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष
आज आप कठिनाइयों को दूर करने और प्रगति की ओर बढ़ने में सक्षम रहेंगे। आपकी मेहनत का अप्रत्याशित रूप से भुगतान किया जाएगा। व्यावसायिक रूप से आपका आर्थिक पक्ष आज मजबूत रहेगा। आज के दिन आप वित्तीय लाभ प्राप्त कर सकते हैं और नई साझेदारी भी होने की संभावना है। बढ़े हुए व्यय के कारण साझेदारी में कुछ परेशानी पनप सकती है। आज आप थोड़े लापरवाह मूड में हो सकते हैं। आपको संपत्ति के मामलों के साथ पारिवारिक संबंधों पर भी नजर रखनी चाहिए।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृष
पारिवारिक मामलों की उलझन और कार्यस्थल पर काम को लेकर चिंता, आज आपको गुस्सा दिला सकती है। आपके लिए धैर्य और आपने व्यवहार पर नियंत्रण रखना आवश्क है। इस समय परिवार की जरूरतों पर ध्यान देना आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। बच्चों से संबंधित समस्याएं आपमें से कुछ के लिए तनाव का कारण हो सकती हैं। थकावट से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

4 of 13
मिथुन
मिथुन
आज ईमानदारी से किया गया कार्य आपको अतिरिक्त लाभ के रूप में अपने फल देगा। व्यक्तिगत जीवन को अपने व्यावसायिक हितों के साथ हस्तक्षेप न करने दें। नए व्यापारिक अवसर खतरों से भरे होंगे। इसमें कुछ कानूनी पेंच भी आ सकता है। पारिवारिक संबंध आपकी आंतरिक शक्ति है। आज आप में से कुछ के जीवन में प्रेम दस्तक दे सकता है। आज आपका स्वास्थ्य शुभ रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क
आज आप अत्यधिक आशावादी न बनें और अत्यधिक सतर्क रहने का प्रयास करें। तीव्र प्रगति के बावजूद आपको धीरे-धीरे आगे बढ़ने और व्यवस्थित रूप से काम करने की आवश्यकता है। आपको अनुशासित रहना चाहिए। यदि आप विरोधाभासी कार्य करते हैं, तो आप आपदा का सामना करने के लिए तैयार रहें। आर्थिक मामलों में आपको संयम बरतना चाहिए और कोई भी नई प्रतिबद्धता बनाने से पहले दो बार सोचना चाहिए। धन की रुकावट के परिणामस्वरूप परिवार में असंतोष हो सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह
पीछे अगर कोई नुकसान हो चुका है तो आने वाले दिनों में उसकी भरपाई हो जाएगी। वक्त का सही इस्तेमाल करें। प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए सुनहरा समय है। पारिवारिक जीवन शुभ है। मानसिक चिंता स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डाल सकती है। व्यावसायिक क्षेत्र में आप कड़ी मेहनत करेंगे। आपको धन संचित करने का सुन्दर अवसर प्राप्त होगा। परिवार और समाज के प्रति आप अपने दायित्व को समझनें का प्रयास करें।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या
व्यर्थ की चीजों पर व्यय न करें। माता - पिता का आशीर्वाद प्राप्त करें। मित्रों की सहायता से आज कई काम बनेंगे। कोई भी परेशानी होने पर परिवार को जरूर बताएं। छात्र अपनी मेहनत से आवश्य सफल होंगे। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आज का दिन स्त्रियों के लिए लाभदायक रहने वाला है।संतान से सुख प्राप्ति का योग नजर आ रहा हैं। न उधार दें और न लें। धन आने के नए रास्ते खुलेंगे। सेहत की बेहतरी के लिए बाहर खाने से बचें।

8 of 13
राशि
तुला
हड्डियों और किडनी से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे जातकों के लिए यह मुश्किल समय हो सकता है। वरिष्ठ नागरिकों को किसी भी प्रकार की भावनात्मक भागीदारी और लंबी यात्रा से बचना चाहिए। परिवार के सदस्यों के मध्य अशांति आपके लिए चिंता का विषय हो सकती है। सरकार या उच्च अधिकारियों से अच्छे समर्थन की उम्मीद न करें। आज टैक्स सम्बंधित मामलें भी चिंता का विषय हो सकतें हैं।

9 of 13
राशि
वृश्चिक
अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें। व्यर्थ की यात्राओं से बचने का प्रयास करें। हांलाकि आर्थिक रूप से समय को अनुकूल कहा जाएगा। फिर भी खर्चे पर नियंत्रण रखना श्रेयकर रहेगा। समय-समय पर परिजनों का सहयोग मिलता रहेगा। कार्य क्षेत्र पर आपके समक्ष कुछ समस्याएं आ सकतीं हैं। सहकर्मियों से व्यवहार अच्छा रखें नहीं तो बेवजह झगड़े होंगे। स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें।

10 of 13
राशि
धनु
इस अवधि में नियोजित कार्य करना आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। आप में से कुछ लोगों के लिए आर्थिक मसौदे फलदायी रहेंगे। आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए दिन शुभ है। यदि आपने किसी को पैसे उधार दिए थे, तो इसे लेकर सौहार्दपूर्ण समझौता करना आपके लिए श्रेयकर रहेगा। कोर्ट के बाहर मुकदमे का निपटारा हो जाएगा। नौकरीपेशा वाले जातकों का आज किसी बुजुर्ग महिला के साथ भी झगड़ा हो सकता है। पारिवारिक एव सामाजिक संबंध मजबूत होंगें और आप नए दोस्त भी बनाएंगे। खान—पान के कारण स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
 

11 of 13
राशि
मकर
आज आपके लिए दिन कुछ खराब रह सकता है। फलस्वरूप, अपने कार्यों को सही ढंग से करने में आप स्वयं को थका हुआ महसूस कर सकते हैं। खान-पान पर संयम रखकर आप अपने स्वास्थ्य को बेहतर रख सकते हैं। आप किसी दूर की यात्रा पर जा सकते हैं। कामों में सफ़लता मिलेगी। लाभ के अवसर मजबूत होंगे। पारिवारिक जीवन शुभ रहेगा।

12 of 13
राशि
कुम्भ
प्रियजनों के साथ समय बिताना आनंददायक रहेगा। व्यवसायी संदर्भ में आज आप अच्छा महसूस कर सकते हैं कि आपके पास बहुत अधिक काम है। किन्तु उसे पूरा करने के लिए समय बहुत कम है। व्यावसायिक, आर्थिक और सामाजिक प्रतिबद्धता का आपके आदेशों पर एक मजबूत प्रभाव पड़ेगा। भाई-बहनों की सामाजिक स्थिति में अप्रत्याशित और अचानक वृद्धि होगी। प्रेमी युगलों के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। कुछ अनिष्ट घट सकता है। यह घटना आपके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन
आज स्थिति कुछ खराब रह सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। फलस्वरूप, काम को सही ढंग से करने में आप स्वयं को थका हुआ महसूस कर सकते हैं। खान-पान पर संयम रखकर आप अपने स्वास्थ्य को बेहतर रख सकते हैं। आप किसी दूर की यात्रा पर जा सकते हैं। कार्य में सफ़लता मिलेगी। आर्थिक लाभ के अवसर मजबूत होंगें। आपकी सुख-सुविधाओं की वृद्धि होगी। किन्तु घरेलू मामलों में सावधानी से काम लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें