फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल : सितारों के खेल से जाने कैसा रहेगा 18 से 24 फरवरी तक का समय

Sat, 16 Feb 2019 03:23 PM IST
Madhukar Mishra ऋतु शुक्ला, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
Weekly Horoscope 18-24 February
फरवरी महीने के तीसरे हफ्ते में ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव होगा। आइए जानते हैं 18 फरवरी से 24 फरवरी तक क्या कहते हैं सितारे।
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष 
इस राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह मध्यम कहा जायेगा। निवेश के जो नए अवसर आपकी ओर आएं, उन पर विचार करें। लेकिन धन तभी लगाएं जब आप उन योजनाओं का भली-भांति अध्ययन कर लें। घरेलू जिन्दगी में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यवसाय के लिए यह समय सामान्य है। नौकरी वालों के लिए यह समय अच्छा है। वैवाहिक जीवन में तनातनी का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में लिप्त जातकों के लिए यह समय उल्लास से भरा रहेगा। इस समय रक्तचाप के रोग से पीड़ित लोगो को राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृष  
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य माना जायेगा। किसी व्यक्ति के द्वारा आर्थिक सहयोग का प्रस्ताव मिल सकता है। गहन विचार से किसी समस्या का हल निकलेगा। गुप्त शत्रु इस समय सक्रिय हो सकते हैं। व्यावसायिक कार्यों में शिथिलता रहेगी। जीवन के प्रति सकारात्मक विचार बनाए रखें। इस सप्ताह आमदनी में ठहराव होने के संकेत हैं। नौकरीपेशा वालों के लिए समय उथल—पुथल की स्थिति है। व्यापार करने वाले सोच—समझ कर निवेश करें। वैवाहिक जीवन में खुशी का माहौल बना रहेगा। प्रेम करने वालों के लिए यह समय संशय भरा रहेगा। अनिद्रा के रोगी सावधान रहें।

4 of 13
मिथुन
मिथुन
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। अगर आप अपनी रचनात्मक प्रतिभा को सही तरीके से इस्तेमाल करें तो वह काफी फायदेमंद साबित होगी। आपके पास अपनी सेहत और रूप-रंग को सुधारने के लिए पर्याप्त समय होगा। आज के दिन आप ऊर्जा से लबरेज रहेंगे और मुमकिन है कि अचानक अनदेखा मुनाफा भी मिले। इस सप्ताह आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। व्यापार में निवेश का दूरगामी परिणाम मिलेगा। नौकरी में तरक्की हो सकती है। वैवाहिक जीवन में स्थिरता आएगी है। स्वास्थ्य लाभ के लिए छोटा आपरेशन हो सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क 
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। जातक द्वारा विवेक का इस्तेमाल कर किए गए कार्यों से और भाग्य के प्रबल सहयोग से हर कार्य में सफलता के नए आयाम बनेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में रहने वाले जातक सफलता पाएंगे। किसी जमीनी विवाद से बचें। स्त्रियों से आपको दूरी बनाए रखने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए अनावश्यक खर्चों में कटौती करें। कपड़े के व्यवसाय में अधिक लाभ होगा। नौकरी करने वाले अपने सहकर्मियों से न उलझें। जीवनसाथी के साथ तनाव की स्थिति रहेगी। प्रेम सम्बन्धों में समझदारी से काम लें। कफ की बीमारी तंग कर सकती है।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह
इस राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। सामाजिक कार्यों में उपलबिधयां प्राप्त होगी। भाषा का प्रयोग बड़ी सावधानी से करें। निज सम्बन्धों की स्थिति में थोड़ी मजबूती आएगी। रोजाना के कार्य करने में असमर्थता महसूस होगी। हर किसी पर विश्वास न करें। सप्ताह के प्रारम्भ में आमदनी अच्छी रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर बन रहे हैं। व्यापार में जैसे-तैसे काम चलता रहेगा। वैवाहिक जीवन में खटपट बनी रह सकती है। प्रेम करने वालों के लिए समय रोमांच भरा रहेगा। खानपान अच्छा रखें वरना स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य कहा जाएगा। धार्मिक कार्यों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। गुप्त शत्रु इस समय सक्रिय हो सकते हैं। जातक के कार्यों में शिथिलता रहेगी। जातक ने बुद्धि का उपयोग फालतू के कार्यों में ज्यादा करेगा। काम में धीमी प्रगति हल्का-सा मानसिक तनाव दे सकती है। सप्ताह के प्रारंम्भ में आमदनी अच्छी रहेगी, लेकिन अंत तक कुछ कमी आएगी। नौकरी करने वालों के लिए अपने सहयोगियों से सम्बन्ध मधुर रखने होंगे। इस समय कोई नया व्यापार न शुरू करें। वैवाहिक जीवन में आपको सुकून का अनुभव होगा। प्रणय सम्बन्धो में गिरावट आएगी। लम्बे समय से बीमारी से जूझ रहे जातकों को राहत मिल सकती है।

8 of 13
राशि
तुला
भाइयों का सहयोग मिलेगा। आपका जीवनसाथी आपको ख़ुश करने के लिए काफी कोशिशें करता नजर आएगा। नया आर्थिक करार अंतिम रूप लेगा और आय के नवीन साधन विकसित हो सकतें हैं। महिलाओं से आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। आर्थिक पक्ष में तेजी से सुधार होगा। नौकरी करने वाले लोगो संयम से काम लेना होगा। व्यवसाय में निवेश का सही समय है। वैवाहिक सम्बन्धो में मधुरता आने के संकेत है। प्रेम संबंधों में कोई नया प्रयोग न करें। इस समय आप में से कुछ को शारीरिक थकान महसूस हो सकती है।

9 of 13
राशि
वृश्चिक
यह सप्ताह इस राशि वालों के लिए अच्छा साबित होगा। समय की रूपरेखा बनाकर काम करेंगे तो हर कार्य समय पूरा होगा। आज सिर्फ बैठने की बजाय कुछ ऐसा कीजिए जो आपकी कमाई में इजाफा कर सके। आपको कम परिश्रम से अधिक धन लाभ होगा। नौकरी के प्रयासों में सफलता मिलेगी । व्यापार में काम अच्छा चलेगा। वैवाहिक जीवन में सुधार होगा। प्रेम संबंधों  में कोई काम कल पर न टालें। आप कब्ज जैसे रोग की चपेट में आ सकते हैं।

10 of 13
राशि
धनु
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा नहीं कहा जायेगा। जमीन के विवाद में फसे लोगो के लिए राहत का समय रहेगा। इस समय किसी को उधार कुछ भी न दें। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए सामान्य समय है। अगर आपके जीवनसाथी का मन खिन्न है और चाहते हैं कि दिन सामान्य गुजरे, तो चुप्पी साधे रहें। धन के मामले में यह सप्ताह अच्छा नहीं रहेगा। नौकरीपेशा वालों के लिए समय व्यस्तता भरा रहेगा। वैवाहिक जीवन में कुछ तकरार का माहौल रहेगा। प्रेमियों के लिए यह समय उलझनों से भरा रहेगा। इस समय अत्यधिक व्यस्तता के कारण मानसिक थकान महसूस होगी।

11 of 13
राशि
मकर
इस राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। किसी व्यक्ति के द्वारा आर्थिक सहयोग का प्रस्ताव मिल सकता है। रचनात्मक कार्य फलीभूत होगें। दूरस्थ शिक्षा से जुड़े छात्रों की शिक्षा में प्रगति होगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। व्यर्थ की भागदौड़ आपको व्यथित कर सकती है। इस समय आपको आशा के अनुरूप आमदनी नहीं होगी। नौकरी करने वालों के लिए उन्नति के अवसर हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, लेकिन सामंजस्य में कमी होगी। प्रेम करने वालों के लिए यह समय सामान्य रहेगा। इस राशि के कुछ जातकों को सांस संबंधी तकलीफ हो सकती है।

12 of 13
राशि
कुंभ 
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य नहीं कहा जाएगा। सफलता प्राप्ति के लिए स्वप्न देखना बुरा नहीं है, परन्तु हमेशा दिवास्वप्न में खोए रहना आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। संतान पक्ष से आपको दुखों का सामना करना पड़ सकता है। सरकारी नौकरी वाले लोग कार्यों में लापरवाही के चलते नुकसान उठाएंगे। इस समय आपको आशा के अनुरूप आमदनी नहीं होगी। नौकरीपेशा लोग थोड़े मुश्किल में रहेंगे। व्यापार के लिए समय अनुकूल है। वैवाहिक जीवन में असमंजस की स्थिति रहेगी। प्रेम करने वाले इस समय अपने प्यार इजहार जरूर करें। दिल के रोगी अपना खास ख्याल रखें। 
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन 
इस राशि वालों के यह सप्ताह कुछ सामान्य कहा जा सकता। किसी अजनबी व्यक्ति के सहयोग से कोई कार्य बनेगा। गहरे विचारों से किसी समस्या का हल निकलेगा। फिजूलखर्ची से बचें और किसी को उधार कोई भी सामान न दें। वाहन खरीदने का यह सही समय है। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। इस सप्ताह आपकी आमदनी सामान्य रहेगी। नौकरीपेशा वालों के लिए समय अच्छा नही है। व्यापार करने वाले सोच—समझ कर फैसला करें। वैवाहिक जीवन में कटुता बनेगी। प्रेमीजन अतिआत्मविश्वास में न रहें। पेट की समस्या से आपको निजात मिल सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें